
देशभर में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 26 अक्टूबर से लेकर 1 नवंबर तक मनाया जाएगा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सम्बद्ध स्कूलों से इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने का अनुरोध किया है। कई गतिविधियों का सुझाव दिया गया है। रिपोर्ट जमा करने को भी कहा गया गया है। 26 अक्टूबर को विद्यालयों को सर्कुलर भी जारी किया है।
हर साल सरदार वल्लभभाई पटेल के अवसर पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जाता है। इस साल थीम “सत्य निष्ठा से समृद्धि” है इसका। इस इसका उद्देश्य हितधारकों के बीच ईमानदारी, पारदर्शिता और अकाउंटेबिलिटी को बढ़ावा देना है। ताकि भ्रष्टाचार मुक्त समाज का निर्माण हो सके।
इन गतिविधियों का होगा आयोजन
स्कूलों पर “सत्य निष्ठा से समृद्धि” थीम पर बैनर, पोस्टर और होर्डिंग लगते का निर्देश दिया गया है। स्टूडेंट्स, शिक्षक और सभी स्टाफ मेंबर्स को इंटीग्रिटी प्लेस दिलाने को भी कहा गया है। सभी हितधारकों को सेंट्रल विजिलेंस कमीशन पोर्टल पर उपलब्ध पोर्टल पर ई-पलेज लेने के लिए बढ़ावा देने को कहा गया है। समाज और देश के विकास पर भ्रष्टाचार के बुरे असर के बारे में सीनियर स्टूडेंट्स के लिए अवेयरनेस स्टेशन आयोजित करने की सलाह भी बोर्ड ने स्कूलों को दी है।
ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए स्टाफ मेंबर्स को जागरूक करने को कहा गया है, जिसमें नैतिक व्यवहार को बढ़ावा देने में युवाओं की भागीदारी पर खास ध्यान दिया जाएगा। ईमानदारी, नैतिकता और अच्छे शासन से जुड़े विषयों पर लेक्चर, पैनल डिस्कशन, क्विज, डिबेट, निबंध लेखन, स्लोगन लेखन, भाषण, कार्टून या पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता भी आयोजित की जा सकती है। इसके अलावा थीम के अनुसार सेमिनार या वर्कशॉप का आयोजन भी स्कूल कर सकते हैं।
2 नवंबर तक देनी होगी रिपोर्ट
सीबीएसई ने स्कूलों को 2 नवंबर तक गतिविधियों की एक छोटी रिपोर्ट फोटोग्राफ के साथ अपलोड करने की सलाह भी दी है, जिसकी लिंक नोटिफिकेशन में शेयर की गई है। बोर्ड ने को स्कूलों को इन गतिविधियों का आयोजन सही तरीके से करने को कहा गया है। ताकि हितधारक के बढ़-चढ़कर इसका हिस्सा बन सकें।

