NTA का बड़ा कदम, 24×7 हेल्पलाइन शुरू, फोन पर मिलेगी परीक्षाओं की अपडेट, जरूर रखें इन बातों का ख्याल 

एनटीए ने जेईई मेंस, NEET, CUET समेत विभिन्न परीक्षाओं के लिए हेल्पलाइन शुरू की है। जो सप्ताह के 7 दिनों 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। यह कदम अभ्यर्थियों के हित में उठाया गया है। 
NTA Helpline

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अभ्यर्थियों की मदद के लिए नई टोल फ्री हेल्पलाइन लॉन्च की है। जिसके लिए छात्रों को किसी प्रकार का शुल्क भुगतान नहीं करना होगा। यह सुविधा के हफ्ते के 7 दिनों 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। फिलहाल लिया पायलट आधारित है। इसे सामान्य प्रक्षो और मदद के लिए बनाया गया है। इस बात की जानकारी एनटीए ने सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट के जरिए दी है।

परीक्षाओं के संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवार 1800-810- 4747 पर संपर्क कर सकते हैं। यह सुविधा हर समय उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा अन्य डिटेल्स के लिए उम्मीदवारों को हेल्पडेस्क का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है, जो शनिवार और रविवार को सुबह 8:00 बजे से लेकर रात 10:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी। इसके लिए अब उम्मीदवारों को प 011-69227700 पर संपर्क करना होगा।

इन बातों का रखें ख्याल 

एजेंसी ने यह भी स्पष्ट किया है, आधिकारिक हेल्पलाइन कोई भी ओटीपी या पासवर्ड की मांग नहीं करता। इस बात का ख्याल उम्मीदवार जरूर रखें। एनटीए की यह पहल नीट यूजी, सीयूईटी यूजी, सीयूईटी पीजी, यूजीसी नेट, सीएसआईआर यूजीसी नेट, NIFT, CMAT और अन्य परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के लिए मददगार साबित हो सकती है। वे रात-दिन किसी भी समय अपने समस्याओं का समाधान ढूंढ सकते हैं। उन्हें हेल्पडेस्क के सक्रिय होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

उम्मीदवारों को एनटीए की सलाह 

परीक्षा को लेकर अक्सर सोशल मीडिया भ्रामक खबरें और अफवाहें देखने को मिलती है। जिसे लेकर एनटीए ने अलर्ट जारी किया है। उम्मीदवारों को सतर्क इसलिए रहने को कहा है। इस एग्जाम सीजन परीक्षा से जुड़ी अपडेट के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट और चैनल पर ही भरोसा करने की सलाह दी है। नोटिस, अपडेट, एडमिट कार्ड, आंसर-की और रिजल्ट्स की जानकारी के लिए उम्मीदवारों को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट https://nta.ac.in/ विजिट करने को कहा गया है। उम्मीदवार एनटीए द्वारा लॉन्च किए गए आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल, X हैंडल, चैनल यूट्यूब, लिंकडइन ,इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे माध्यमों पर भी अभ्यर्थी भरोसा कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews