इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने नगर निगम के सब इंजीनियर को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, लॉग बुक का सत्यापन करने मांगी रिश्वत

लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत लेते पकड़े गए सब इंजीनियर हर्ष गहलोत के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 एवं बीएनएस 2023 की धारा 61 (2)के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध कर जाँच में ले लिया है। 
Sub-engineer arrested in Indor accepting bribe

Sub-engineer arrested in Indor accepting bribe

लोकायुक्त पुलिस ने इंदौर नगर निगम में पदस्थ उप यंत्री को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है, सब इंजीनियर पानी के टैंकर का भुगतान बिल के लिए लॉग बुक का सत्यापन करने के बदले ठेकेदार से रिश्वत ले रहा था, लोकायुक्त टीम ने आरोपी सब इंजीनियर से रिश्वत में ली गई राशि बरामद कर ली है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख भ्रष्टाचार के विरुद्ध पैनी नजर बनाये हुए है, प्रदेश में पदस्थ लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक शिकायत पर तुरंत संज्ञान और एक्शन के रहे हैं, ताजा मामला इंदौर का है जहाँ लोकायुक्त टीम ने नगर निगम में पदस्थ सब इंजीनियर को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

इंदौर में रहने वाले सोहेल पटेल ने एक शिकायती आवेदन देकर लोकायुक्त एसपी कार्यालय को बताया कि नगर निगम इंदौर ज़ोन क्रमांक 13 में पदस्थ सब इंजीनियर हर्ष गहलोत उनसे 6000/- रुपये रिश्वत की मांग कर रहा है, शिकायतकर्ता ने बताया  कि उसने नगर निगम में पानी का टैंकर अटैच कराया था, जिसका तीन माह का बिल बकाया था जिसका भुगतान बिल बनाने के लिए सब इंजीनियर परेशान कर रहा है।

बिल जारी करने के लिए लॉग बुक सत्यापन के लिए मांगी रिश्वत 

शिकायतकर्ता ने आवेदन में बताया कि उसका तीन महीने का बिल 1,12,500/- रुपए का भुगतान होना शेष है, बिल राशि पास करने के लिए लॉग बुक का सत्यापन होना है, जिसे सत्यापित करने के बदले सब इंजीनियर हर्ष गहलोत द्वारा  6000/- रुपए रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त टीम ने इसका सत्यापन किया।

रिश्वत लेते ही धरे गए सब इंजीनियर 

एसपी राजेश सही के निर्देश पर शिकायत के सत्यापन में रिश्वत मांगने की बात सही निकली जिसके बाद ट्रैप दल गठित किया गया, सब इंजीनियर हर्ष गहलोत ने शिकायतकर्ता सोहेल पटेल को हनुमान मंदिर के सामने चाणक्यपुरी चौराहे पर बुलाया और उसने जैसे ही 5000/- रुपये रिश्वत में लिए लोकायुक्त पुलिस ने उसे दबोच लिया और राशि बरामद कर ली।

शकील अंसारी की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews