Bawaal: प्राइम वीडियो ने 100 करोड़ में खरीदी ‘बवाल’! टाली गई रिलीज

Bawaal

Bawaal On OTT: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और जान्हवी कपूर पिछले कुछ दिनों से अपनी आने वाली फिल्म ‘बवाल’ के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। लेकिन अब आ रही खबर के मुताबिक इसे सिनेमाघर की जगह ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक इसे प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाने वाला है।

प्राइम वीडियो को बेची ‘बवाल’

नितेश तिवारी की ‘बवाल’ पर सभी की नजरें टिकी हुई थी लेकिन अब जो खबरें सामने आ रही है उसके मुताबिक साजिद नाडियाडवाला ने इस फिल्म को 110 करोड़ रुपए में प्राइम वीडियो को बेच दिया है। पहले 7 अप्रैल 2024 को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज की जाने वाली थी। लेकिन अब इसे सीधा ओटीटी पर रिलीज किया जाने वाला है। अगर यह खबरें सही होती हैं तो दर्शकों को यह फिल्म ओटीटी पर अवेलेबल होगी। फिलहाल इस बारे में अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

टली फिल्म की रिलीज

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि बीएफ एक्स के तकनीकी मुद्दों के चलते फिल्म को फिलहाल 6 अक्टूबर तक टाल दिया गया है। अब तक इसकी प्रीमियर डेट अनाउंस नहीं की गई है। फिल्म को लेकर तरह-तरह की बातें की जा रही है और कुछ लोगों का यह भी कहना है कि यह ऐसी भी कोई बड़ी फिल्म नहीं है, जिसे देखने के लिए लोग सिनेमाघरों में जाएंगे।

फिलहाल ओटीटी का मार्केट कुछ खास नहीं चल रहा है और सिनेमाघरों में फिल्मों के क्या हाल हो रहे हैं, इस बात से सभी रूबरू हैं। ऐसे में प्राइम वीडियो को अच्छी डी मिल गई है और मैं कर्ज भी फिल्म को होने वाले किसी भी तरह के नुकसान से बच सकते हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ली डॉक्टर भी मेकर्स के इस फैसले से खुश हैं। हालांकि, जब तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं होता है तब तक कुछ भी कह पाना मुश्किल है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews