राजस्थान पब्लिक सर्विस कमिशन की ओर से उप निरीक्षक और प्लाटून कमांडर के पद पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए परीक्षा रखी गई है जिसके एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध करवा दिए गए हैं। जो उम्मीदवार इस एसआई भर्ती परीक्षा का हिस्सा बनने वाले हैं। वह आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
अगर आप भी उन उम्मीदवारों में से एक हैं, जो इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो आपको recruitment.rajasthan.जीov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए जरूरी लॉगिन डिटेल दर्ज करनी होगी।
ये भी पढ़ें
कब है परीक्षा?
राजस्थान पब्लिक सर्विस कमिशन की ओर से इस भर्ती की परीक्षा का आयोजन 5 और 6 अप्रैल को किया जाने वाला है। राज्यभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर इस परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
दो शिफ्ट में होगी एग्जाम
राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाने वाली है। पहली शिफ्ट सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रहेगी। पहली शिफ्ट में सामान्य हिंदी और दूसरी शिफ्ट में सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान का पेपर लिया जाएगा।
कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- यहां वेबसाइट के होम पेज पर Admit Card के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब आपको sub inspector comb comp exam 2025 के आगे दिए गए एडमिट कार्ड बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब अपना एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और दिया गया कोड भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- इतना करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा। आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंटआउट निकाल कर रख सकते हैं।
जरूरी दिशा निर्देश जारी
सभी उम्मीदवारों के लिए कमीशन की ओर से जरूरी दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ अपना वैलिड पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य होगा। इन दोनों चीजों के बिना परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। इस भर्ती के माध्यम से 1014 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाने वाली है। भर्ती से संबंधित सारी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई है।