फैंस बेसब्री से रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का इंतजार कर रहे हैं। यह साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। रणबीर को राम के किरदार में देखने के लिए फैंस के बीच एक अलग ही उत्सुकता है। अब हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक क्लिप ने इसे बढ़ाने का काम किया है।
फिल्म की रिलीज में अभी कुछ महीने बाकी हैं लेकिन इसकी चर्चा लंबे समय से चल रही है। ग्लोबल लेवल तक इसे पहुंचाने के लिए मेकर्स कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। इसी बीच फिल्म का एक अहम सीन लीक हुआ है, जिससे इंटरनेट पर खलबली मच गई है।
लीक हुआ रामायण का सीन
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो फिल्म का एक अहम सीन बताया जा रहा है। यह रणबीर के एक युद्ध का हिस्सा है। इसमें देखा जा सकता है कि रणबीर अपने बाण से रक्षा का वध करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस क्लिप के वायरल होने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।
Shocking 🚨🚨🚨#RanbirKapoor ‘s Scene From #Ramayana gets Leaked. ⚠️⚠️⚠️
The scene which was shown at the CinemaCon event is circulating on Reddit 🔴#Ramayana | #Ranbirkapoor | #Imaxpic.twitter.com/H0MiSLSUQ0
— Aad!7 (@Aadi_memorable7) July 1, 2026
Video credit: Aadi Memorable7
इंटरनेशनल इवेंट में दिखाए गए थे सीन
फिल्म के सीन को देखने के बाद यूजर्स इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर और बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने वाली कहते दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोगों ने रणबीर के लुक को डिवाइन भी कहा है। बता दें कि फिल्म के कुछ सीन लास वेगास में आयोजित सिनेमाकॉन इवेंट में दिखाए गए थे। ये कहा जा रहा है कि उसी के बाद यह सीन लीक किया गया है। ये फिल्म दो हिस्सों में रिलीज होगी और पहला पार्ट इस साल दिवाली पर आएगा।
कैसा होगा एंट्री सीन
हाल ही में रामायण के सेट पर कुछ कंटेंट क्रिएटर को निमंत्रण दिया गया था। इन क्रिएटर का कहना है कि रणबीर की एंट्री में जो खराब वीएफएक्स इस्तेमाल किए गए हैं, वो फिल्म का बज बनाने के लिए थे। यह एक तरह की मार्केटिंग थी जबकि फिल्म में रणबीर की एंट्री का सीन सबसे खास होने वाला है।






