‘कॉफी विद करण’ में संग नजर आईं रानी मुखर्जी और काजोल, आपसी रिश्ते को लेकर की चर्चा

‘कॉफी विद करण’ में संग नजर आईं रानी मुखर्जी और काजोल, आपसी रिश्ते को लेकर की चर्चा

Rani Mukerji-Kajol At Koffee With Karan 8 : रानी मुखर्जी और काजल फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारों में से एक है। बता दें कि इन दोनों ही अभिनेत्रियों ने 90 के दशक में हर किसी को अपनी एक्टिंग से दीवाना बना रखा था। इसी बीच दोनों एक बार फिर मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, दोनों की दोस्ती को लेकर लोगों में तरह-तरह की बातें हो रही है। इसी कड़ी में दोनों करण जौहर के चर्चित शो कॉफी विद करण में पहुंची, जहां उन्होंने अपनी दोस्ती को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। करण जौहर का चैट शो “कॉफी विद करण” बॉलीवुड के बड़े सितारों के साथ बातचीत और मनोरंजन के लिए जाना जाता है। इस शो में करण जौहर विभिन्न बॉलीवुड सितारों को आमंत्रित करते हैं और उनके साथ मजेदार चर्चाओं को साझा करते हैं।

करण के साथ की मस्ती

दरअसल, करण जौहर ने दोनों का धमाकेदार स्वागत किया। वहीं, शो के दौरान करण दोनों से मस्ती करते हुए नजर आए। साथ ही तीनों ने कुछ-कुछ होता से लेकर कभी खुशी कभी गम तक फिल्मों की चर्चा की। तभी करण ने उनसे कहा कि एक ही परिवार में होते हुए दोनों एक-दूसरे से बातचीत नहीं करती थी।

अभिनेत्रियों ने दिए ये जवाब

बता दें कि करण ने दोनों से सवाल किया कि यह कैसा परिवार था, जहां आप एक-दूसरे से बातचीत नहीं करती थी। तभी काजोल ने कहा ऐसा कुछ नहीं है। यह बस ऑर्गेनिक दूरी थी, जहां काम ज्यादा इंपॉर्टेंट था और जिस जगह हम थे हमें वह पसंद नहीं थी। वहीं, रानी मुखर्जी ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मैं अपनी दीदी को बचपन से जानती हूं और यह मेरे लिए भी थोड़ा अजीब सा था। मुझे लगता है कि जब आप अलग हो जाते हैं तो आपको इसका सही रीज़न नहीं पता होता। आगे उन्होंने कहा कि हम लोग मिल नहीं पाते क्योंकि दीदी शहर में रहती थी और मैं जुहू में। हालांकि, मैं और तनीषा शुरू से ही बेहद करीब रहे हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews