‘लाइकी लाइका’ से राशा थडानी का सिंगिंग डेब्यू, आवाज़ सुन इंप्रेस हुए फैंस

राशा थडानी ने एक बार फिर दर्शकों के बीच सुर्खियां बटोर ली है। एक्टिंग के बाद अब उनकी सिंगिंग को जबरदस्त तरीके से चर्चा हो रही है।
Rasha Thadani

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी अपनी खूबसूरती से हर किसी को इंप्रेस कर देती हैं। इन दिनों उन्हें अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में देखा जा रहा है। फिल्म ‘लाइकी लाइका’ से उन्होंने सिंगिंग इंडस्ट्री में डेब्यू कर लिया है। इस गाने का वीडियो सामने आने के बाद हर कोई उनकी आवाज की तारीफ कर रहा है।

बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले सोशल मीडिया पर राशा अपना सिंगिंग टैलेंट दिखा चुकी हैं। यह पहली बार है, जब वो फिल्मों में गाना गाने जा रही हैं। इस कदम के साथ वो अपनी एक्टिंग जर्नी को नेक्स्ट लेवल पर पहुंचा रही हैं। उन्होंने गाने चाप तिलक से अपना ये सफर शुरू किया है।

आजाद से किया था डेब्यू

राशा थडानी ने अपने डेब्यू को लेकर खूब चर्चा बटोरी थी। अजय देवगन की फिल्म आजाद से उन्होंने डेब्यू किया था। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर इसे वैसी सफलता नहीं मिल पाई जैसी दर्शकों ने उम्मीद लगाई थी। अब अगली फिल्म ‘लाइकी लाइका’ से लोगों को काफी ज्यादा उम्मीदें हैं।

फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

राशा के इस गाने को सुनने के बाद फैंस उनकी जमकर तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं। एक ने कहा यह गाना तो फायर है राशा को क्या आवाज मिला है। दूसरे ने कहा एक ही दिल है कितनी बार जीतोगी। एक का कहना था फायर ब्रिगेड बुलाओ ये गाना आग लगा देगा एक यूजर उनकी आवाज को शानदार, सुरीली और बहुत प्यारी बताया।

कब आएगी फिल्म

यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म बताई जा रही है, जिसमें राशा के साथ अभय वर्मा नजर आएंगे। भावना तलवार और राघव गुप्ता के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म को राघव गुप्ता ने डायरेक्ट किया है। इसके इस साल गर्मियों में रिलीज होने की बात कही जा रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews