रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा करने वाले हैं शादी? सगाई की खबरों के बाद अब हर जगह हो रही वेडिंग डेट की चर्चा

विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदाना अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में रहे हैं। गुपचुप सगाई की खबरें सामने आने के बाद अब इनकी शादी की तारीख को लेकर सुर्खियां बनी हुई हैं।
Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda

रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा साउथ ही नहीं बल्कि पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के चर्चित सितारों में से एक हैं। इन दोनों ने अपनी एक्टिंग के दम पर दर्शकों के बीच खास पहचान हासिल की है। इन्हें कुछ फिल्मों में साथ काम करते हुए भी देखा गया है। लंबे समय से इन दोनों के अफेयर को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आ रही है। अब मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया जा रहा है कि दोनों ने सगाई कर ली है और यह जल्द ही शादी करने जा रहे हैं।

दर्शकों के चहेते इस कपल ने कभी भी अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल तो नहीं किया लेकिन यह कभी किसी फंक्शन में तो कभी वेकेशन पर साथ दिखाई दिए हैं। इतना ही नहीं बहुत बार एक्ट्रेस को एक्टर की टोपी और शर्ट पहनी हुई देखा गया है। इनके रिश्ते को लेकर तमाम तरह की बातें सामने आई है लेकिन इन्होंने कभी भी इसे एक्सेप्ट नहीं किया। अब आ रही खबर के मुताबिक यह दोनों जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

रश्मिका और विजय ने की सगाई? (Rashmika Mandanna)

फिल्मी गलियारे में इस वक्त हर जगह यह चर्चा चल रही है कि रश्मिका और विजय ने प्राइवेट सेरेमनी में सगाई कर ली है। गुपचुप तरीके से हुई इस इंगेजमेंट में करीबी दोस्त और परिवार शामिल हुआ था। इस प्राइवेट सेरेमनी में इन दोनों ने एक दूसरे को अंगूठी पहनाकर हमेशा साथ निभाने का वादा किया।

शादी की तारीख पर चर्चा

पिछले कुछ दिनों से इस स्टार कपल की सगाई की खबरें लगातार सामने आ रही थी। वहीं अब हर तरफ इनकी शादी की तारीख को लेकर चर्चा हो रही है। यह बताया जा रहा है कि दोनों 5 महीने बाद यानी कि फरवरी में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। सोशल मीडिया पर ऐसी कई पोस्ट देखने को मिल रही है, जिसमें शादी की तारीख के बारे में जिक्र है। इन पर फैंस कपल को बधाइयां देते दिखाई दे रहे हैं।

इस कपल के रिलेशनशिप स्टेटस से लेकर, सगाई और शादी किसी भी बात को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। दोनों ने कभी भी किसी खबर को एक्सेप्ट भी नहीं किया। सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स में चल रही उनकी सगाई और शादी की खबरें कितनी सच है यह कह पाना मुश्किल है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews