Hindi News

सिल्क की साड़ी पहने Rekha ने इवेंट में लगाए चार चांद, राज कपूर की तस्वीर देख हुईं भावुक, वीडियो वायरल

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
सोशल मीडिया पर रेखा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह राज कपूर की तस्वीर को देखकर भावुक होती हुई नजर आ रही हैं। उनकी इस अदा ने लाखों प्रशंसकों का दिल एक बार फिर से जीत लिया है।
सिल्क की साड़ी पहने Rekha ने इवेंट में लगाए चार चांद, राज कपूर की तस्वीर देख हुईं भावुक, वीडियो वायरल

Rekha on Raj Kapoor 100th Birth Anniversary : भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा आए दिन मीडिया में छाई रहती हैं। लगभग पांच दशकों से खूबसूरती और अभिनय का जलवा बिखेरने वाली अदाकारा को आज तक टक्कर देने वाला कोई नहीं है। हर कोई इनकी खूबसूरती का कायल है, जिन्हें हमेशा साड़ी में ही देखा जाता है। जिनसे जुड़े वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।

इसी बीच रेखा का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह राज कपूर की तस्वीर को देखकर भावुक हो गईं। अब इस वीडियो पर दर्शक जमकर अपना प्यार लूटा रहे हैं।

राज कपूर की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी

बता दें कि राज कपूर की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी बड़े ही धूमधाम से मनाई जा रही है। खास मौके पर 40 शहरों के 135 सिनेमाघरों में राज कपूर की 100 फिल्मों की स्क्रीनिंग होने वाली है। वहीं, 13 दिसंबर को मुंबई में आयोजित इस इवेंट में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकार शामिल हुए। इसमें अभिनेत्री रेखा ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

राज कपूर की तस्वीर देख हुईं भावुक

दरअसल, मुंबई में आयोजित किए गए इवेंट में पहुंचने से पहले हर कोई राज कपूर और उनकी फिल्मों से जुड़ी पोस्टर के आगे पोज दे रहा था। ऐसे में जब रेखा की बारी आई, तो वह फोटो के पास खड़े होकर भावुक हो गई और नम आंखों से उन्होंने तस्वीर को चूमा। जिसे देखते ही तुरंत आलिया भट्ट उनके पास पहुंचीं और मीडिया के सामने अलग-अलग पोज दिए, जो अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

लुक की हो रही तारीफ

इस इवेंट में रेखा ने बनारसी साड़ी पहनी हुई नजर आईं, जो क्रीम कलर की थी। इसके साथ उन्होंने गोल्डन ज्वेलरी कैरी किए थे। रेखा ने अपने बालों में हमेशा की तरह गजरा भी लगाया हुआ था। उनके लुक की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने सभी का दिल जीत लिया। वहीं, बात करें आलिया भट्ट की तो वह भी साड़ी में नजर आई।

तेलुगु फिल्म से की करियर की शुरूआत

10 अक्टूबर 1954 को चेन्नई में जन्मी रेखा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में तेलुगु फिल्मों से की। उनकी पहली हिंदी फिल्म “सावन भादों” थी, जो कि 1970 में रिलीज हुई थी, जिसने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। उन्होंने 180 से अधिक फिल्मों में काम किया है। रेखा को बॉलीवुड का फैशन आइकन माना जाता है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews