ग्लोबल पॉप आइकन रिहाना को लगभग 2 साल बाद इंडिया में स्पॉट किया गया। वो काम के सिलसिले में भारत आई हैं और उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। फैंस अपनी चहेती सिंगर के इंडिया आने पर काफी खुश दिखाई दे रहे हैं।
हॉलीवुड सिंगर को पैप्स ने कलीना एयरपोर्ट पर स्पॉट किया। वह यहां अपने प्राइवेट जेट से पहुंची थी। इस दौरान वो फुल ब्लैक आउटफिट में नजर आईं। उन्होंने ब्लैक कलर के लोअर के साथ सेम कलर की हुडी पहनी थी। इस लुक में वह बहुत खूबसूरत लग रही थी। सिंगर को देखने के लिए अब उनके फैंस बेताब नजर आ रहे हैं।
इंडिया पहुंची रिहाना
पॉपस्टार जैसे ही एयरपोर्ट पर पहुंची पैपराजी ने उन्हें देखकर रीरी चिल्लाना शुरू कर दिया। सिंगर ने किसी को भी इग्नोर नहीं किया और रुक कर स्माइल करते हुए फोटोग्राफर्स को फ्लाइंग किस देते हुए अपनी गाड़ी में बैठकर चली गईं।
View this post on Instagram
Video Credit: Viral Bhayani
इंटरनेट पर फैंस के सवाल
रिहाना के इंडिया लौटने पर इंटरनेट यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा रिहाना भारत आईं हैं, अब किसकी शादी होने वाली है। दूसरे यूज़र ने कहा, क्या किसी को पता है रिहाना इंडिया क्यों आई हैं, मुझे तो जानकारी नहीं है। एक का कहना था रिहाना आप इंडिया क्यों आई हैं, मुझसे बस 5 घंटे दूर हैं, कोई मुझे बता दें रिहाना कहां जा रही हैं।
काम के सिलसिले में लौटी भारत
इस बार रिहाना किसी शादी को अटेंड करने के लिए नहीं बल्कि अपने ब्यूटी ब्रांड के काम से इंडिया आई हैं। टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक उनके ब्यूटी ब्रांड का मुंबई में एक इवेंट है। उन्हें किसी प्रमोशनल इवेंट में सार्वजनिक रूप से देखा जा सकता है। इसके पहले सिंगर को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन में परफॉर्म करते हुए देखा गया था। जामनगर में हुए फंक्शन में उन्होंने पैपराजी को जमकर पोज दिए थे।






