2024 में धमाल मचाएगी ऋषभ शेट्टी की फिल्म Kantara 2, बड़े स्केल पर की जाएगी शूटिंग

Kantara chapter 1

Kantara 2: ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया था और दर्शकों को इसकी कहानी बहुत पसंद आई थी। अब इस फिल्म के सीक्वल यानी कांतारा 2 को लेकर नया अपडेट सामने आया है। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म की कहानी लिख ली गई है जिसकी शूटिंग नवंबर 2023 में शुरू की जाएगी और फिल्म साल 2024 में रिलीज होगी। फिल्म का पहला हिस्सा जब 2022 में सिनेमाघर में रिलीज हुआ था, तो इसने 400 करोड़ रुपए कमाए थे, जबकि इसका बजट मात्र 16 करोड़ रुपए था।

बड़े लेवल पर बनेगी कंतारा 2

पहली फिल्म की सफलता के बाद ही ऋषभ शेट्टी दूसरी फिल्म की तैयारी में जुट गए थे। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में सब कुछ पहली फिल्म से ज्यादा बेहतर और बड़ा होने वाला है, चाहे वह बजट हो, शूटिंग या फिर अन्य चीजें। फिल्म में कुछ और कलाकार भी नजर आएंगे और इसकी शूटिंग नवंबर 2023 से शुरू कर दी जाएगी।

कहा होगी शूटिंग

रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋषभ शेट्टी और उनकी टीम में इस फिल्म की पूरी कहानी को तैयार कर लिया है। फिल्म का पहला हिस्सा एक्टर के होमटाउन कुंडापुरा में शूट किया गया था। अगली फिल्म की स्क्रिप्ट में जंगल, पानी और नेचुरल जगहों की मांग ज्यादा है इसलिए इसकी शूटिंग मंगलौर में करने का फैसला लिया गया है। ये शूटिंग लगभग 4 महीने तक चलने वाली है।

जोर शोर से हो रही तैयारी

फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार होने के बाद अब सभी कलाकार इसकी शूटिंग की तैयारी में जुट गए हैं और ऋषभ शेट्टी ने अपने फिजिकल अपीरियंस पर ध्यान देना भी शुरू कर दिया है। फिल्म 2024 के अंत तक रिलीज होगी और दर्शकों को इसका बेसब्री से इंतजार है। मेकर्स और दर्शक दोनों को इस फिल्म से काफी उम्मीद है, लेकिन ये इस पर खरी उतरती है या नहीं ये आने वाला वक्त ही बताएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews