Hindi News

इस एक्ट्रेस के प्यार में पागल हो गए थे शादीशुदा रोहित शेट्टी, लिव-इन तक पहुंचा रिश्ता, फिर ऐसे टूटा सबकुछ

Written by:Ronak Namdev
Published:
'बोल बच्चन' की शूटिंग के दौरान रोहित शेट्टी और 36 साल की एक्ट्रेस प्राची देसाई का रिश्ता सुर्खियों में आ गया था। कहा जाता है कि रोहित अपने परिवार को छोड़ने तक को तैयार थे। दोनों का लिव-इन रिलेशन भी चर्चा में रहा, लेकिन कुछ वक्त बाद डायरेक्टर ने ब्रेक लगा दिया। जानिए क्यों टूटा ये रिश्ता और अब कहां हैं प्राची देसाई।
इस एक्ट्रेस के प्यार में पागल हो गए थे शादीशुदा रोहित शेट्टी, लिव-इन तक पहुंचा रिश्ता, फिर ऐसे टूटा सबकुछ

रोहित शेट्टी सिर्फ फिल्मों और एक्शन सीन्स के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी कई बार खबरों में रहे हैं। एक वक्त ऐसा भी आया था जब उन्होंने अपने शादीशुदा रिश्ते को पीछे छोड़ एक एक्ट्रेस के प्यार में सब कुछ दांव पर लगा दिया था। ये एक्ट्रेस थीं प्राची देसाई, जिनसे उनकी नजदीकियां ‘बोल बच्चन’ की शूटिंग के दौरान बढ़ीं।

2012 में आई फिल्म ‘बोल बच्चन’ की शूटिंग के दौरान रोहित शेट्टी और प्राची देसाई के बीच की कैमिस्ट्री सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं रही। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेट पर ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। रोहित उस वक्त शादीशुदा थे, उनकी पत्नी माया और एक बेटा भी है। फिर भी वो प्राची की ओर खिंचते चले गए। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों अक्सर शूटिंग के बाद साथ वक्त बिताते थे। एक बार जयपुर में रोहित ने प्राची के लिए स्पेशल डिनर प्लान किया था। ये तक कहा गया कि दोनों कुछ समय तक लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहे। लेकिन धीरे-धीरे इस रिश्ते में दरार आने लगी। रोहित को यह महसूस हुआ कि वो अपने बेटे और पत्नी को छोड़ नहीं सकते। उन्होंने प्राची से दूरी बना ली और रिश्ता खत्म हो गया।

अब कहां हैं प्राची देसाई?

एक वक्त था जब प्राची देसाई टीवी और फिल्मों दोनों की जान थीं। उन्होंने एक्टिंग की शुरुआत टीवी शो ‘कसम से’ से की थी और फिर ‘रॉक ऑन’, ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई’ जैसी हिट फिल्मों में नजर आईं। लेकिन पिछले कुछ सालों में उन्होंने खुद को फिल्मों से थोड़ा दूर कर लिया है। प्राची की आखिरी फिल्म ‘फॉरेंसिक’ साल 2022 में रिलीज हुई थी, जिसमें वो एक गंभीर किरदार में दिखीं। हालांकि, वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 4.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उनका लुक भी अब काफी बदल चुका है पहले की मासूम सी इमेज से हटकर अब वो बोल्ड और ग्लैमरस अवतार में नजर आती हैं। प्राची की नई फोटोज़ देख फैन्स लगातार यही कमेंट करते हैं कि उन्हें फिल्मों में वापसी करनी चाहिए। उनकी फिटनेस, स्टाइल और कॉन्फिडेंस अब किसी भी टॉप एक्ट्रेस को टक्कर दे सकता है।

रोहित शेट्टी की पर्सनल लाइफ

रोहित शेट्टी आज भी इंडस्ट्री के टॉप फिल्ममेकर्स में गिने जाते हैं। ‘सिंघम’, ‘गोलमाल’, ‘सूर्यवंशी’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के डायरेक्टर हैं। उन्होंने साल 2005 में माया नाम की महिला से शादी की थी, जो फिल्म इंडस्ट्री से नहीं जुड़ी हैं। हालांकि अफेयर की खबरों के बाद एक समय उनकी मैरिड लाइफ मुश्किल में आ गई थी, लेकिन वक्त के साथ सब कुछ संभल गया। रोहित ने अपने परिवार को प्राथमिकता दी और लव अफेयर से पीछे हट गए। आज वो अपने काम और परिवार दोनों में बैलेंस बनाए हुए हैं। उनकी लव लाइफ भले ही विवादों में रही हो, लेकिन प्रोफेशनल ज़िंदगी में उनका सिक्का

आज भी चलता है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Ronak Namdev
लेखक के बारे में
मैं रौनक नामदेव, एक लेखक जो अपनी कलम से विचारों को साकार करता है। मुझे लगता है कि शब्दों में वो जादू है जो समाज को बदल सकता है, और यही मेरा मकसद है - सही बात को सही ढंग से लोगों तक पहुँचाना। मैंने अपनी शिक्षा DCA, BCA और MCA मे पुर्ण की है, तो तकनीक मेरा आधार है और लेखन मेरा जुनून हैं । मेरे लिए हर कहानी, हर विचार एक मौका है दुनिया को कुछ नया देने का । View all posts by Ronak Namdev
Follow Us :GoogleNews