“अब कुछ खा लो चाहो तो हम..” सलमान खान ने सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील की, छात्रों से कहा- घर लौट जाइए

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर कर सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील की है। साथ ही प्रदर्शन कर रहे छात्रों से घर लौटने को कहा है।
Salman Khan

एक तरफ कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन जारी है। तो वहीं दूसरी तरफ मेदांता अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक ने भी अपनी भूख हड़ताल अनिश्चित काल के लिए बढ़ा दी है। इस आंदोलन को खत्म करने के लिए सरकार भी तैयार हो गई है। सरकार इस मामले में संसद में चर्चा के लिए तैयार है। वहीं कई अभिनेता और अभिनेत्रियां भी सोनम वांगचुक के अनशन के समर्थन में खड़े हो गए हैं।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के बढ़ते प्रदर्शन और सोनम वांगुचक के अनशन को देखते हुए बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। साथ ही सलमान खान ने छात्रों से घर लौटने की अपील की है। खास बात यह है कि छात्रों के प्रदर्शन को लेकर सलमान खान का 24 घंटे के अंदर यह दूसरा पोस्ट है।

सलमान खान की सोनम वांगचुक और प्रदर्शन कर रहे छात्रों से अपील

सलमान खान ने लिखा है कि पढ़ाई और सुरक्षा, दोनों ही मामलों में छात्र हमारी पहली प्राथमिकता हैं इसलिए उन्हें और उनके माता-पिता को चिंता करने की जरूरत नहीं है। अभिनेता ने आगे कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है और मुझे पूर्ण विश्वास है कि वह उन सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे जो इस लीक के लिए जिम्मेदार हैं। इसलिए छात्र कृपया अपने माता-पिता के पास और घर लौट जाइए।

वहीं सोनम वांगचुक के लिए सलमान खान ने लिखा है कि सोनम, हो गया भाई। अब इसे आगे मत बढ़ाओ। मुझे नहीं लगता कि इसकी जरूरत है। अगर फिर भी तुम्हें उचित लगे, तो एक दिन और जारी रख सकते हो, लेकिन अब कुछ खा लो। चाहो तो हम घर से खाना भी भिजवा देंगे।

सोनम वांगचुक ने बुधवार को लिखा था पत्र

बता दें कि बुधवार को सोनम वांगचुक ने एक पत्र लिखा था जिसमें उन्होंने अपने अनशन को खत्म करने की बात कही थी। उन्होंंने स्पष्ट कहा था कि अगर केंद्र सरकार लिखित में आश्वसन दे तो वे अनशन खत्म कर देंगे। वांगचुक ने केंद्र से अपनी प्रमुख मांगें दोहराईं। इनमें परीक्षा पेपर लीक होने के बाद आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को उचित मुआवजा प्रदान करना शामिल थी। साथ ही, जवाबदेही तय करने हेतु संसद में सार्थक चर्चा की आवश्यकता पर बल दिया, जिसके अंतर्गत शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर विचार करना भी सम्मिलित था।

शुक्रवार को CJP ने किया देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान

वहीं CJP ने भी गुरुवार को बड़ा ऐलान किया है। ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ अब देशभर में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने जा रही है। पार्टी की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट जारी किया गया है। जिसमें CJP ने शुक्रवार को देश के हर जिले में प्रदर्शन आयोजित करने की अपील की है। पार्टी ने अपने आह्वान में कहा कि प्रदर्शन का उद्देश्य देशभर में पुलिस बर्बरता के पीड़ितों के साथ एकजुटता दिखाना है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews