बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ़ गलवान का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह साल 2026 की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। अब इस फिल्म से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान ने फिल्म का टाइटल चेंज कर दिया है। अपूर्व लखिया के निर्देशन में बन रही बैटल ऑफ गलवान को अब नए टाइटल के साथ सिनेमाघरों में पेश किया जाएगा। सलमान खान फिल्म्स की ओर से इस बारे में अनाउंसमेंट की गई है।
ये भी पढ़ें
बदला बैटल ऑफ गलवान का टाइटल
सलमान खान ने 16 मार्च को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने नया टाइटल भी बता दिया है। आपको बता दें कि फिल्म का टाइटल इसके पहले सॉन्ग से जुड़ा हुआ है। दरअसल, अब यह मूवी “मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस” के नाम से रिलीज की जाने वाली है।
शेयर किया धांसू पोस्टर
बैटल ऑफ़ गलवान का पहला गाना मातृभूमि के नाम से ही रिलीज किया गया था और अब इसे फिल्म का टाइटल बना दिया गया है। फिल्म के टाइटल के साथ टैगलाइन मे वॉर रेस्ट इन पीस रखी गई है। जिसके जरिए शांति पर फोकस किया गया है।
कैसी है कहानी
फिल्म की कहानी की बात करें तो यह साल 2020 में गलवान घाटी में हुई चीन और भारत की झड़प पर आधारित है। फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे बिना हथियारों के भारतीय सैनिकों ने चीनी सेवा का सामना किया था। इसमें सलमान कर्नल संतोष बाबू के किरदार में दिखाई देंगे। उनके साथ चित्रांगदा सिंह जी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं।
कब आएगी फिल्म
बैटल ऑफ़ गलवान को पहले 17 अप्रैल को रिलीज किया जाने वाला था लेकिन कुछ दिनों पहले यह खबर आएगी इसकी रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी गई है। अब इस मातृभूमि के नाम से रिलीज किए जाने की खबर तो सामने आ गई है लेकिन आधिकारिक रिलीज डेट का अनाउंसमेंट अब तक नहीं हुआ है। जो पोस्ट सामने आया है उस पर भी रिलीज डेट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।