सलमान खान की फिल्म “बजरंगी भाईजान 2” का नाम होगा अलग, ऐसी हो सकती है कहानी, लेखक ने किया खुलासा

सलमान खान की फिल्म “बजरंगी भाईजान 2” का नाम होगा अलग, ऐसी हो सकती है कहानी, लेखक ने किया खुलासा

मनोरंजन, डेस्क रिपोर्ट। “बजरंगी भाईजान” सलमान खान (Salman Khan) के सुपर हिट फिल्मों में से एक है। आज इस फिल्म के 7 साल पूरे हो चुके हैं। 2015 में यह फिल्म रिलीज हुई थी, जिसमें सलमान के साथ करीना कपूर नजर आई थी। फिल्म के लेखक के.वी विजायेंद्र प्रसाद फिलहाल फिल्म के सीक्वल पर काम भी शुरू कर चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक बजरंगी भाईजान 2 के लिए बेसिक आइडीया भी तैयार हो चुका है और शूटिंग जल्द ही शुरू भी हो सकती है।

यह भी पढ़े… World Emoji Day: जल्द ही एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स को मिलेंगे दर्जनों नए Emoji, यहाँ देखें लिस्ट

हालांकि तारीख का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है। मीडिया से खास बातचीत के दौरान लेखक ने यह कहा की फिल्म की पार्ट के बाद से कन्टिन्यू होगी और इसका नाम बदलकर पवन पुत्र भाईजान हो सकता है। वहीं उन्होनें यह भी कहा की, “उन्होनें फिल्म की रूपरेखा भाई को सुना दी है, जो उन्हें पसंद भी आई है।” सूत्रों की माने तो फिल्म की कहानी 8-10 से लीप के बाद की होगी।

वहीं RRR डायरेक्टर एसएस राजमौली ने भी फिल्म को डायरेक्ट करने की बात सामने रखी है। फिलहाल सलमान खान भी अपने आने वाली फिल्मों में व्यस्थ चल रहे हैं। अगले साल ईद में टाइगर 3 रिलीज होने वाली है। वहीं वो अन्य कई प्रोजेक्ट जैसे की दबंग 4, नो एंट्री 2 और अन्य कई फिल्मों पर काम कर रहे हैं। सलमान खान ने पिछले साल ही बजरंगी भाईजान 2 की घोषणा की थी।

पार्ट वन में एक भारतीय पुरुष जो बजरंग बलि का भक्त होता है, वो एक बच्ची को उसके परिवार से मिलाने के लिए पाकिस्तान की सरहद चोरी-चुपके पार कर जाता है। हालांकि उसे बाद में बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। वहीं पार्ट 2 की कहानी भी पार्ट वन की तरह ही हो सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews