बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म मातृभूमि की रिलीज के बारे में कुछ दिनों पहले ही जानकारी सामने आई थी। पहले इसे अप्रैल में रिलीज किया जाने वाला था लेकिन फिर यह पता लगा कि यह अगस्त के महीने में स्वतंत्रता दिवस के आसपास रिलीज की जाएगी। हालांकि, अब ऐसा लग रहा है की फिल्म की रिलीज डेट पर तलवार लटक गई है।
फिल्म को लेकर जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक शूटिंग का कुछ हिस्सा बचा हुआ है जिसकी वजह से निर्माताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिस एक्टर को यह शूटिंग कंप्लीट करनी थी। वह अब इस दुनिया में नहीं हैं और उनके निधन की वजह से काम पूरी तरह से ठप पड़ गया है।
फिल्म के खलनायक का हुआ निधन
इस फिल्म में अभिनेता और सिंगर प्रशांत तमांग मुख्य खलनायक की भूमिका निभा रहे थे। उनके निधन की वजह से फिल्म में देरी होने की खबर सामने आ रही है। शूटिंग की कुछ अधूरी आवश्यकता और स्क्रिप्ट में हुए बदलाव की वजह से काम पूरा नहीं हुआ है। यही कारण है की फिल्म देखने के लिए दर्शकों को इंतजार करना पड़ सकता है।
प्रशांत को इंडियन आइडल 3 जीतने के बाद काफी पापुलैरिटी मिली थी। उन्होंने फिल्म में मुख्य खलनायक की भूमिका निभाई थी। वो लगभग आधी शूटिंग पूरी कर चुके थे लेकिन जनवरी में उनका निधन होने की वजह से कुछ चीज अधूरी रहेगी।
प्रोडक्शन ने बनाया खास प्लान
इंडिया टुडे की खबरों के मुताबिक प्रशांत को लेकर कुछ एडिशनल शूटिंग शेड्यूल प्लान किए गए थे। हालांकि अब प्रोडक्शन मुश्किल में पड़ गया है। शुरुआत में उनके हिस्से को बदलने और दोबारा शूट करने पर विचार किया गया था। लेकिन एक्शन से भरपूर दृश्य में उनकी जो भूमिका है उसे देखते हुए यह विकल्प महंगा लग रहा है। ऐसे में मेकर्स के सामने यह सवाल खड़ा हो गया है कि आखिरकार क्या करना चाहिए। यह भी बताया जा रहा है की टीम ने कुछ शेड्यूल तैयार किए थे, जिनमें प्रशांत को कुछ अहम हिस्सों की शूटिंग करनी थी। अब उनके न होने की वजह से टीम पूरी तरह से संकट में है।
आ रही ये चुनौतियां
तमांग के न होने की वजह से मेकर्स को सलमान खान के साथ फिर से तारीख का तालमेल बैठाकर शूटिंग करने जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मेकर्स के पास दो ऑप्शन है या तो वह इसके लिए किसी और को कास्ट कर शूटिंग को पूरा करें या फिर अधूरे हिस्से में एक्टर की उपस्थिति बनाने के लिए एआई और वीएफएक्स का उपयोग करें।






