Sanjay Dutt और Arshad Warsi को हुई जेल! सोशल मीडिया यूजर्स ने दिया ऐसा रिएक्शन

Sanjay Dutt

Sanjay Dutt Movie: बॉलीवुड में मुन्ना और सर्किट की जोड़ी हमेशा दर्शकों की फेवरेट रही है। अपने इन किरदारों के जरिए संजय दत्त और अरशद वारसी (Arshad Warsi) ने दर्शकों के दिल पर एक गहरी छाप छोड़ी है। इन दोनों के फैंस के लिए अब एक और अच्छी खबर सामने आई है क्योंकि यह एक बार फिर साथ दिखाई देने वाले हैं।

Sanjay Dutt ने शेयर किया पोस्टर

संजय दत्त ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से अपनी आने वाली फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में संजय दत्त और अरशद वारसी कैदियों के कपड़े में जेल में बंद नजर आ रहे हैं। दोनों का चेहरा उदास दिख रहा है लेकिन फिल्म का क्या नाम होगा यह फिलहाल रिवील नहीं किया गया है। पोस्टर सामने आने के बाद इस पर रिएक्शन आने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है और फैंस तरह-तरह के कमेंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। लोगों को उम्मीद है कि एक बार फिर यह जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी।

View this post on Instagram

A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay)

पोस्टर शेयर करते हुए संजय दत्त ने कैप्शन में लिखा कि हमने जो इंतजार किया वह आपके इंतजार से भी ज्यादा लंबा था लेकिन अब यह पूरा हो चुका है। अपने भाई अरशद के साथ एक बार फिर वापस आ रहा हूं, बहुत एक्साइटेड प्रोजेक्ट आप सभी के लिए लेकर। आप लोगों से सब कुछ शेयर करने का इंतजार कर रहा हूं। बता दें कि इस फिल्म को सिद्धांत सचदेव ने डायरेक्ट किया है और संजय दत्त खुद इसके प्रोड्यूसर है। फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन पोस्टर सामने आने के बाद अब दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ गई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews