Sara-Kartik: एक साथ वेकेशन मना रहे हैं सारा अली खान और कार्तिक आर्यन? फैंस हुए हैरान

Sara-Karthik

Sara-Kartik photos: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan)  इन दिनों रितिक रोशन की बहन पश्मीना रोशन को डेट करने की खबरों के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। इसके उनका नाम सारा अली खान (Sara Ali Khan) से जुड़ा था। हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई है, जिन्हें देख कर कहा जा रहा है कि ये दोनों साथ में वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं।

सारा अली खान और कार्तिक आर्यन ने अपने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने जहां लंदन से तस्वीरें शेयर की थी तो कार्तिक आर्यन पेरिस में नजर आ रहे थे। वहीं नए साल की रात पर दोनों ने इंस्टाग्राम से जो तस्वीरें साझा की है। वह एक ही जगह की है जिसके बाद फैंस ने तरह-तरह के अनुमान लगाना शुरू कर दिए हैं।

सारा अली खान ने कांच से बने क्रिसमस ट्री के पास खड़े होकर अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए फ्रेंड्स को नए वर्ष की शुभकामना दी थी। वहीं कार्तिक आर्यन ने एक रेस्तरां में चाय पीते हुए तस्वीर शेयर की थी जिसके कैप्शन में मैंने लिखा था सिर्फ मेरे लिए ब्लैक टी। दोनों ने तस्वीर में लोकेशन डाली है जो एक ही जगह की है।

इसके कुछ देर बाद सारा अली खान ने तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया है जिसमें वह भाई इब्राहिम और दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं। समय पर कार्तिक आर्यन ने भी झिलमिलाती रंगीन रोशनी की धुंधली तस्वीर शेयर की है। इसके अलावा उन्होंने पेरिस से लंदन आने का एक वीडियो भी शेयर किया है। ये देखकर फैंस ये सवाल कर रहे हैं कि क्या दोनों साथ में हैं। एक शो में एक्ट्रेस ने इशारों इशारों में ये खुलासा किया था कि उन्होंने कार्तिक आर्यन को डेट किया था लेकिन इन दोनों की आपस में बनी नहीं और यह अलग हो गए। अब एक बार फिर तस्वीरों को देख चर्चाओं का दौर जारी है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews