रिलीज से पहले ‘Deva’ की हुई चांदी, एडवांस बुकिंग में धमाल मचा रही शाहिद कपूर की फिल्म

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहिद कपूर जल्दी अपनी फिल्म 'देवा' के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएंगे। यह फिल्म 31 जनवरी को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है। इसी बीच एडवांस बुकिंग के मामले में फिल्म ने तगड़ी कमाई कर ली है।
Deva

शाहिद कपूर ने अपने अब तक के फिल्मी करियर में कई तरह के किरदार निभाए हैं। फिल्म ‘कबीर सिंह’ के बाद उन्हें लगातार चुनौती भरे किरदार निभाते हुए देखा जा रहा है। 2022 में वह फिल्म ‘जर्सी’ में क्रिकेटर के रूप में नजर आए। इसके बाद फिल्म ‘ब्लडी डैडी’ में वह नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के ऑफिसर बने थे। इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन था, जो दर्शकों को बहुत पसंद आया था।

शाहिद को आखरी बार फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में देखा गया था। अब उन्हें जल्द ही फिल्म ‘देवा’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए देखा जाने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में उनका किरदार काफी धमाकेदार होने वाला है। ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है और 31 जनवरी को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी।

देवा का एडवांस बुकिंग में धमाल (Deva)

अपनी रिलीज से पहले ‘देवा’ ने दर्शकों के बीच खलबली मचाना शुरू कर दी है। बीते दिन इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हुई है और जो आंकड़े सामने आए हैं उसके मुताबिक दर्शक फिल्म को देखने के लिए उत्सुक हैं। चलिए जान लेते हैं की एडवांस बुकिंग में फिल्म ने कितने कमा लिए हैं।

एडवांस बुकिंग में कमाई

फिल्म ‘देवा’ में शाहिद कपूर को पुलिस ऑफिसर के किरदार में देखा जाने वाला है। उनके साथ पूजा हेगड़े नजर आने वाली हैं। एडवांस बुकिंग के जो आंकड़े सामने आए हैं उसके मुताबिक फिल्म ने 55.43 लाख की कमाई कर ली है। 23000 से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं और यह आंकड़ा लगातार बढ़ता चला जा रहा है। उम्मीद लगाई जा रही है कि यह रिलीज से पहले ही एक से डेढ़ करोड़ कमा सकती है।

ओपनिंग डे पर कितनी कमाई?

एडवांस बुकिंग के मामले में फिल्म का जो कलेक्शन दिखाई दे रहा है। उसे देखकर ही उम्मीद लगाई जा रही है की फिल्म की ओपनिंग शानदार रहने वाली है। अकेले महाराष्ट्र में 10.54 लाख की टिकट बिक चुकी है और दिल्ली में या आंकड़ा 10 लाख के पार है। फिल्म के पोस्टर और ट्रेलर पर दर्शकों ने जिस हिसाब से प्यार बसाया है। उसे देखकर लग रहा है कि यह ओपनिंग डे पर चार से पांच करोड़ कमा सकती है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews