Hindi News

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ओ रोमियो ने पहले वीकेंड में कितनी की कमाई, जानें तीन दिन का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Written by:Banshika Sharma
Published:
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर 'ओ रोमियो' बॉक्स ऑफिस पर सधी हुई शुरुआत करने में कामयाब रही है। फिल्म ने अपने पहले तीन दिनों में 27 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है, जिसमें दूसरे दिन कमाई में अच्छी बढ़त देखी गई।
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ओ रोमियो ने पहले वीकेंड में कितनी की कमाई, जानें तीन दिन का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ओ रोमियो’ सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस फिल्म को समीक्षकों से तो अच्छी प्रतिक्रिया मिली ही, साथ ही दर्शक भी इसे पसंद कर रहे हैं। फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर संतोषजनक प्रदर्शन किया है।

शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने अपने पहले तीन दिनों में 27.76 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म की कमाई में दूसरे दिन उछाल देखने को मिला था, हालांकि तीसरे दिन यानी रविवार को शाम 7 बजे तक के आंकड़ों में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई।

कैसा रहा तीन दिनों का कलेक्शन?

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर Sacnilk के मुताबिक, ‘ओ रोमियो’ ने रिलीज के पहले दिन यानी शुक्रवार को 8.5 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग की थी। शनिवार को फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोतरी हुई और इसने 12.65 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया।

वहीं, रविवार को शाम 7 बजे तक फिल्म ने 6.61 करोड़ रुपये कमाए हैं। रात के शोज के बाद अंतिम आंकड़ों में थोड़ा और इजाफा होने की उम्मीद है। फिल्म ने महज दो दिनों में ही 20 करोड़ का पड़ाव पार कर लिया था।

  • पहला दिन: 8.5 करोड़ रुपये
  • दूसरा दिन: 12.65 करोड़ रुपये
  • तीसरा दिन: 6.61 करोड़ रुपये (शाम 7 बजे तक)

विवादों से भी रहा नाता

यह फिल्म रिलीज से पहले विवादों में भी घिर गई थी। फिल्म में शाहिद कपूर का किरदार हुसैन उस्तारा पर आधारित बताया जा रहा है। हुसैन उस्तारा की बेटी ने मेकर्स पर बिना इजाजत उनके पिता की बायोपिक बनाने और उनकी छवि को नकारात्मक दिखाने का आरोप लगाते हुए केस दायर किया था। हालांकि, बाद में अदालत ने इस केस को खारिज कर दिया था क्योंकि वह अपने दावों को साबित करने में नाकाम रहीं।

फिल्म का निर्माण नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने किया है। इसमें शाहिद और तृप्ति के अलावा नाना पाटेकर, विक्रांत मैसी, दिशा पाटनी, तमन्ना भाटिया और फरीदा जलाल जैसे मंझे हुए कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Banshika Sharma
लेखक के बारे में
मेरा नाम बंशिका शर्मा है। मैं एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हूँ। मुझे समाज, राजनीति और आम लोगों से जुड़ी कहानियाँ लिखना पसंद है। कोशिश रहती है कि मेरी लिखी खबरें सरल भाषा में हों, ताकि हर पाठक उन्हें आसानी से समझ सके। View all posts by Banshika Sharma
Follow Us :GoogleNews