MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

शाहरुख खान के सामने फैन ने किया प्यार का इजहार, एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

शाहरुख खान हाल ही में इवेंट में शामिल होने के लिए मैंगलोर पहुंचे। यहां एक फैन के साथ हुई उनकी बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
Shahrukh Khan

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को अपने मजाकिया अंदाज के लिए पहचाना जाता है। वह जब भी अपने फैंस से मिलते हैं हंसते-मुस्कुराते और मस्ती करते दिखाई देते हैं। अब हाल ही में वह एक इवेंट में शामिल होने के लिए मैंगलोर पहुंचे। यहां से फैंस के साथ हुई उनकी बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस इवेंट में एक फीमेल फैन को शाहरुख के सामने अपने प्यार का इजहार करते हुए देखा गया। इसके बाद किंग खान ने जो जवाब दिया वह काफी मजेदार है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और हर कोई शाहरुख की हाजिर जवाबी के बारे में बात कर रहा है।

फैन ने किया प्यार का इजहार

जो वीडियो सामने आ रहा है वह एक रियल एस्टेट ग्रुप ने होस्ट किया था। यहां एक्टर ने ऑडियंस के साथ खूब बातचीत की। सोशल मीडिया पर कई सारे वीडियो वायरल हुए हैं लेकिन इसमें से एक फीमेल फैन का वीडियो है जिसमें वह किंग खान से कहती है कि मैं आपसे अपने पति से भी ज्यादा प्यार करती हूं। महिला की ये बात सुनकर वहां मौजूद दर्शक हैरान दिखाई दिए।

शाहरुख खान का रिएक्शन

यह बात सुनकर शाहरुख ने हंसते हुए कहा कि यह सब अकेले में बताना चाहिए न। एक्टर का यह जवाब सुनकर वहां मौजूद सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगे। इसके बाद शाहरुख ने कहा कि मैं समझता हूं कि आपने ये बात प्यार में कही है और आपकी फिलिंग्स की कद्र करता हूं। मुझे पूरा यकीन है कि आपके पति भी इस बात को समझते होंगे। मैं आप सभी से प्यार करता हूं। आपके पति से भी, आपके पूरे परिवार से भी। आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

एक्टर का वर्क फ्रंट

शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें बहुत जल्द फिल्म किंग में देखा जाने वाला है। इसमें उनके साथ लीड रोल में दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। किंग खान की इस फिल्म से उनकी बेटी सुहाना अपना थिएट्रिकल डेब्यू करने जा रही हैं। फैंस के बीच फिल्म को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा हैं। इसे अगले साल सिनेमाघरों में पेश किया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews
शाहरुख खान के सामने फैन ने किया प्यार का इजहार, एक्टर ने दिया मजेदार जवाब