Shahrukh Khan Fans: मन्नत के बाहर पठान के दीवानों का आइकॉनिक अंदाज, बना लिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Shahrukh Khan Fans

Shahrukh Khan Fans World Record: शाहरूख खान ने एक आम इंसान की तरह बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में एंट्री ली थी। लेकिन आज वो उस मुकाम पर पहुंच गए हैं कि उनके बिना इस इंडस्ट्री की चकाचौंध अधूरी है। मुंबई में उनके घर मन्नत के बाहर रोजाना हजारों लोगों की भीड़ देखी जाती है, को अपने चहेते सितारे की एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं।

गर्मी, बारिश, ठंड सब कुछ भूल यहां फैंस को शाहरुख का इंतजार करते हुए देखा जाता है। किंग खान भी अपने फैंस का अभिवादन करने और उन्हें सरप्राइज देने के लिए लिए मन्नत की बालकनी में आते रहते हैं। एक बार फिर ये नजारा दिखा जब एक्टर ने अपने फैंस का अभिवादन किया, लेकिन इस बार फैंस ने शाहरुख को एक सरप्राइज दे दिया।

Shahrukh Khan Fans ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

स्टार गोल्ड की ओर से शाहरुख खान के फैंस को एक साथ एक ही मंच पर लाने का फैसला किया गया था। इसी के चलते 300 फैंस ने किंग खान के आइकॉनिक पोज को रीक्रिएट किया। इस तरह से सभी ने अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवा लिया।

इसलिए बनाया रिकॉर्ड

बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म पठान इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है और 18 जून 2023 को इसका स्टार गोल्ड पर प्रीमियर होने वाला है। यही वजह है कि स्टार गोल्ड में एक्टर के फैंस के साथ इतिहास रचने का फैसला किया।

शाहरुख खान के बंगले मन्नत के बाहर इस मेगा इवेंट का आयोजन किया गया। जहां तपती धूप में बेफिक्र होकर एसआरके के फैंस ने अपने चहेते सितारे के आईकॉनिक पोज को एक साथ कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया।

सामने आया वीडियो

इस दौरान शाहरुख खान का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वह फैंस के साथ आइकॉनिक पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पठान के गाने झूमे जो पठान की हुक स्टेप करते दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा इन्होंने हाय हेलो और फ्लाइंग किस देकर फैंस का अभिवादन किया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews