Hindi News

एक बार फिर मेजर राम के किरदार में नजर आएंगे शाहरुख खान! Main Hoon Na के सीक्वल पर आया अपडेट

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
शाहरुख खान और सुष्मिता सेन की फिल्म 'मैं हूं ना' अपने जमाने की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है। फराह खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। अब इस फिल्म के सीक्वल को लेकर अपडेट आई है।
एक बार फिर मेजर राम के किरदार में नजर आएंगे शाहरुख खान! Main Hoon Na के सीक्वल पर आया अपडेट

बॉलीवुड में कुछ फिल्में ऐसी बनी है जिन्हें ब्लॉकबस्टर कहा जाता है। इन फिल्मों के ब्लॉकबस्टर कहलाने की वजह उनकी कहानी किरदारों की एक्टिंग और शानदार डायरेक्शन या फिर एक्शन है। जब भी कोई शानदार फिल्म रिलीज होती है उसके बाद उसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार किया जाता है। एक नहीं ऐसे कई फिल्में हैं, जिनके पहला पार्ट को दर्शकों ने बहुत पसंद किया और अब दूसरे हिस्से का इंतजार किया जा रहा है।

फराह खान द्वारा निर्देशित की गई शाहरुख खान की फिल्म ‘मैं हूं ना’ भी सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में सुष्मिता सेन को भी देखा गया था। मेजर राम शर्मा के किरदार में शाहरुख खान दर्शकों को बहुत पसंद आए थे और सुष्मिता को टीचर के किरदार में दिखाया गया था। अमृता राव और जायेद खान भी मुख्य किरदारों में दिखाई दिए थे। 15 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 84 करोड़ कमाए थे। अब इस फिल्म के सीक्वल को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है।

शुरू हुई Main Hoon Na 2 की तैयारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के सीक्वल की तैयारी शुरू की जा चुकी है। फराह खान हमेशा अपने दर्शकों के लिए जो भी बनाती हैं वह खास होता है और एक बार फिर उन्होंने शाहरुख खान से हाथ मिला लिया है। बता दें कि पहली फिल्म शाहरुख के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट बनाई गई थी। सीक्वल को लेकर जो खबर आ रही है उसके मुताबिक फराह फिल्म के आइडिया पर काम कर रही हैं। उन्होंने शाहरुख से बात कर ली है और स्क्रिप्टिंग और स्क्रीनप्ले पर काम जारी है। बताया जा रहा है कि जल्दी स्क्रिप्ट तैयार हो जाएगी और 2025 के फर्स्ट हाफ में इसका काम शुरू कर दिया जाएगा।

कौन होगी लीड एक्ट्रेस

दर्शकों को यही उम्मीद है कि सीक्वल में शाहरुख खान एक बार फिर अपने एक्शन से दर्शकों का दिल जीत लेंगे। एक्टर तो ठीक है लेकिन लीड एक्ट्रेस के तौर पर किसे कास्ट किया जाएगा फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल शाहरुख अपनी फिल्म ‘किंग’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं और इसी बीच उनकी चर्चा में लोगों को एक्साइटेड कर दिया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews