सालों बाद अपने पुराने रूप में लौटेंगे शाहरुख खान, सुहाना और अभिषेक बच्चन भी आएंगे नजर

इससे पहले शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म पठान और जवान बड़े पर्दे पर काफी ज्यादा धमाल मचा चुकी है। जिसमें उन्होंने एक्शन दिखाया था, लेकिन आने वाले फिल्म में वह कुछ अलग रोल में नजर आने वाले हैं। जिसका खुलासा किया जा चुका है।
Shah Rukh Khan

Shahrukh Khan Upcoming Movie King : बॉलीवुड के किंग खान हमेशा ही मीडिया में छाए रहते हैं। शाहरुख खान को फिल्म इंडस्ट्री में लगभग तीन दशक से भी ज्यादा का समय हो चुका है। एक बार फिर वह अपनी अपकमिंग फिल्म किंग को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।

इससे पहले शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म पठान और जवान बड़े पर्दे पर काफी ज्यादा धमाल मचा चुकी है। जिसमें उन्होंने एक्शन दिखाया था, लेकिन आने वाले फिल्म में वह कुछ अलग रोल में नजर आने वाले हैं। जिसका खुलासा किया जा चुका है।

खूनी खेल खेलेंगे शाहरुख खान

फैंस अपने फेवरेट एक्टर एक्ट्रेस को किसी न किसी नाम से पुकारते हैं। ऐसे में शाहरुख खान को रोमांस किंग के नाम से भी जाना जाता है। किसी भी फिल्म में वह रोमांस को कुछ अलग ही तरीके से पेश करते हैं, लेकिन इस बार उनका किरदार किंग फिल्म में काफी अलग होने वाला है। इसके लिए फैंस में काफी ज्यादा क्यूरियोसिटी है। वह जानना चाहते हैं कि आखिर शाहरुख खान कौन से रूप में नजर आने वाले हैं।

नेगेटिव रोल करेंगे प्ले

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान अपनी फिल्म किंग में खौफनाक अंदाज में नजर आएंगे। दरअसल, फिल्म में वह हत्यारे की भूमिका निभा रहे हैं। आपने पहले भी उनकी ऐसी मूवीज देखी होगी, जिसमें शाहरुख खान मासूम चेहरे के पीछे कातिल के रूप में भी नजर आ चुके हैं। हालांकि, अधिकतर फिल्मों में उन्होंने अपने रोमांस और एक्शन को ही ज्यादा दिखाया है। इस लिस्ट में बाजीगर का नाम सबसे पहले है, जो अपने जमाने में सुपरहिट फिल्म रही है। इसमें उन्होंने कातिल की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा, डर और अंजाम भी उनकी ऐसी फिल्मों की लिस्ट में शामिल है, जिसमें उन्होंने नेगेटिव रोल प्ले किया था।

सुहाना और अभिषेक बच्चन भी आएंगे नजर

अपने नेगेटिव किरदार को लेकर शाहरुख खान काफी ज्यादा एक्साइटेड है। सालों बाद अपने इस अंदाज में वापस लौटने को लेकर उनका कहना है कि फैंस को हमेशा एक ही चीज पसंद नहीं आती है। वह खुद को अलग-अलग किरदारों में देखना चाहते हैं, इसलिए वह थोड़ा अलग हटकर कर रहे हैं। किंग फिल्म में शाहरुख खान के अलावा उनकी बेटी सुहाना खान और अभिषेक बच्चन नजर आने वाले हैं। फिलहाल, इसके रिलीज होने की डेट सामने नहीं आई है लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह साल 2026 में बड़े पर्दे पर रिलीज हो सकती है।

अंडरवर्ल्ड पर बेस्ड है फिल्म

फिल्म की कहानी सुजॉय घोष ने लिखा है, जिसे वह खुद डायरेक्ट करेंगे। यह फिल्म अंडरवर्ल्ड पर बेस्ड है। पहले ऐसी जानकारी मिली थी कि शाहरुख खान इसमें कैमियो करेंगे, लेकिन अब इन खबरों से साफ हो चुका है कि फिल्म में शाहरुख खान का अहम किरदार रहेगा। इसके लिए सुपरस्टार और उनकी बेटी ने ट्रेनिंग लेनी शुरू भी कर दी है। उम्मीद है कि फिल्म ब्लॉकबस्टर रहेगी। हालांकि, इस बात का फैसला तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही हो पाएगा।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews