जन्मदिन पर शाहरुख खान का फैंस को तोहफा, ‘डंकी’ का शानदार टीजर रिलीज

Dunki teaser

Dunki Teaser: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘डंकी’ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। उनकी इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है और हर जानकारी पता करने के लिए फैंस को काफी उत्सुक देखा जा रहा है। आज शाहरुख खान का बर्थडे भी है और इस खास मौके पर फैंस को ट्रीट देते हुए उन्होंने फिल्म का टीजर जारी कर दिया है। टीजर सामने आते ही फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई है और उन्हें शाहरुख खान के साथ वीडियो में विक्की कौशल भी देखने को मिल रहे हैं।

रिलीज हुआ टीजर

फिल्म ‘डंकी’ का निर्देशन फेमस डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने किया है और यह शाहरुख खान के साथ उनका पहला प्रोजेक्ट है। किंग खान ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से टीजर रिलीज किया है। इसे ड्रॉप वन के नाम से शेयर किया गया है, जिसे देखकर उम्मीद जताई जा रही है कि इसके आगे और भी छोटे-छोटे क्लिप दर्शकों को देखने के लिए मिल सकते हैं।

टीजर शेयर करते हुए एक्टर ने इस फिल्म को लेकर अपनी भावनाएं भी लिखी है और यह भी बताया है कि यह किस तरह की कहानी होगी। एक्टर ने लिखा “ये अपने सपने और इच्छाओं को पूरा करने की कोशिश करने वाले सरल और वास्तविक लोगों की कहानी है। इस स्टोरी में आपको दोस्ती, प्यार और साथ रहने वाले हर रिश्ते की एक दिल छू लेने वाली कहानी दिखाई देगी। इस सफर से जुड़कर मुझे काफी सम्मानित महसूस हुआ और मुझे उम्मीद है कि मेरे साथ आप सब भी इस यात्रा में जुड़ेंगे। एक्टर ने यह भी बताया है की फिल्म को 22 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघर में रिलीज किया जाएगा।

ऐसी होगी कहानी

फिल्म ‘डंकी’ की कहानी की बात करें तो यह इमीग्रेशन यानी की पलायन से जुड़ी हुई एक कहानी है। लेकिन यह पलायन किसी एक शहर से दूसरे शहर का नहीं बल्कि अवैध अप्रवासन है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ तापसी पन्नू, विक्की कौशल, सतीश शाह और बोमन ईरानी जैसे शानदार कलाकार नजर आएंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews