शाहरुख खान की “पठान” अगले साल होगी रिलीज, करीब 4 साल बाद बड़े फिल्म में दिखेंगे किंग खान

शाहरुख खान की “पठान” अगले साल होगी रिलीज, करीब 4 साल बाद बड़े फिल्म में दिखेंगे किंग खान

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। बुधवार को शाहरुख खान ने अपने नए फिल्म “पठान’ के रिलीज होने की तारीख का ऐलान कर दिया है।  फैंस को उनकी नई फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। 4 साल बाद शाहरुख किसी फिल्म में दिखने वाले हैं। शाहरुख ने फिल्म का टीजर ( teaser) शेयर करते हुए कहा, “मुझे पता है कि देर हो चुकी है… लेकिन तारीख याद रखना… पठान का समय अब ​​शुरू होता है… 25 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में मिलते हैं। हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज हो रही है। पठान के साथ मनाएं।” #YRF50 केवल आपके पास एक बड़ी स्क्रीन पर।”

See you in cinemas on 25th January, 2023.

Releasing in Hindi, Tamil and Telugu.

Celebrate #Pathaan with #YRF50 only at a big screen near you. @deepikapadukone |@TheJohnAbraham | #SiddharthAnand | @yrf pic.twitter.com/dm30yLDfF7

— Shah Rukh Khan (@iamsrk) March 2, 2022

यह भी पढ़े… MP Highcourt Recruitment Update: जल्द ही जारी होंगे एमपी हाईकोर्ट भर्ती के Admit card..

फिल्म के टीज़र  में जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण नजर आए। शाहरुख खान की वॉइस ओवर में आवाज सुनने को मिली, वीडियो में उनकी एक झलक भी देखा जा सकता है। बता दें कि  शाहरुख खान की नई फिल्म “पठान” 25 जनवरी, 2023  में रिलीज होने वाली है। फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज होगी। टीज़र में जॉन अब्राहिम और दीपिका पादुकोण शाहरुख खान के कैरेक्टर को introduce करते नजर आए। फिल्म में शाहरूख खान एक स्ट्रॉंग  और देशभक्त के कैरेक्टर में नजर आएंगे। जो अपने देश को धर्म मानता हो और देश की रक्षा को अपना कर्म  मानता हो।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews