शाहरुख ने शेयर की ‘Dunki’ के नए गाने की झलक, अंदाज देख प्यार में खो जाएंगे आप

dunki

Dunki Drop 5: सुपरस्टार शाहरुख खान को अपने सबसे अलग और खास अंदाज के लिए पहचाना जाता है। वो आज से नहीं बल्कि सालों से दर्शकों के दिल पर राज कर रहे हैं और लोग आज भी उनके डायलॉग के दीवाने हैं। 2023 में उनका जलवा दर्शकों के दिल पर छाया हुआ है और साल की शुरुआत से लेकर आखिर तक वह धमाल मचाते दिखाई दिए हैं। इस साल की उनकी आखिरी फिल्म ‘डंकी’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ‘जवान’ और ‘पठान’ के ब्लॉकबस्टर बनने के बाद अब इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है।

शाहरुख खान को अक्सर सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ बातचीत करते हुए देखा जाता है। एक बार फिर उनका यही अंदाज नजर आया जब वो फैंस के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने लोगों को ‘डंकी’ का मतलब भी बताया और इसके साथ अपना एक प्रमोशनल वीडियो भी शेयर किया है जो काफी शानदार नजर आ रहा है।

शाहरुख ने शेयर किया वीडियो

शाहरुख खान एक नया वीडियो शेयर किया है जिसे देखने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है। अपने सोशल मीडिया हैंडल से शाहरुख ने एक वीडियो शेयर किया है जो रोमांटिक ट्रैक ‘ओ माही’ का है। ये काफी शानदार लग रहा है। इस वीडियो में एक्टर को ब्लैक कलर की शर्ट में दूर तक फैले हुए रेगिस्तान में खड़ा दिखाया जा रहा है। यहां पर भी उन्होंने अपना सिगनेचर स्टेप किया है और एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया है। वीडियो के जरिए शाहरुख ने यह बता दिया है कि उनका अगला गाना ‘ओ माही’ जल्द ही रिलीज होगा।

जानें क्या है डंकी

शाहरुख खान ने फिल्म का नया प्रमोशनल वीडियो तो शेयर किया ही है। इसी के साथ उन्होंने फैंस के सवालों का जवाब देते हुए ‘डंकी’ का मतलब भी बता दिया है। एक्टर ने कहा कि सब पूछ रहे हैं इसलिए बता रहा हूं इसका मतलब अपनों से दूर रहना और जब अपनों के पास रहते हैं तो लगता है कयामत तक उनके साथ रहना है। अपने फैंस से उनका नया ट्रैक इंजॉय करने को भी कहा है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews