सुहाना के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे Shahrukh Khan! धूम मचाने को तैयार पिता-बेटी की जोड़ी

Shahrukh Suhana

Shahrukh Suhana Film: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जवान के चलते सुर्खियों में देखा जा रहा है। फिल्म के गाने और अब तक सामने आए शाहरुख के लोक ने फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ा दिया है। वहीं दूसरी और किंग खान की लाडली सुहाना खान भी नेटफ्लिक्स पर आने वाली अपनी फिल्म द आर्चीज के चलते सुर्खियों में हैं, ये उनकी डेब्यू फिल्म है।

खास बात यह है कि इन दोनों पिता और बेटी की फिल्म एक ही दिन पर रिलीज होने जा रही है। 7 सितंबर को जहां शाहरुख खान बड़े पर्दे पर धमाल में जाएंगे, तो वहीं द आर्चीज को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। दोनों ही फिल्मों को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं, लेकिन इसी बीच एक और ऐसी खबर सामने आई है जिसने एक्साइटमेंट के लेवल को बढ़ा दिया है।

साथ नजर आएंगे शाहरुख-सुहाना

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया जा रहा है कि शाहरुख खान और सुहाना अपने आने वाले प्रोजेक्ट में एक साथ दिखाई देने वाले हैं। बदला और कहानी तू जैसी शानदार फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर सुजॉय घोष इन दोनों को एक साथ स्क्रीन पर लाने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने एक स्पाई फिल्म की कहानी पर इन दोनों के साथ काम करने का फैसला लिया है।

शाहरुख का एक्सटेंडेड कैमियो

खबरों के मुताबिक इस फिल्म में शाहरुख खान किसी छोटे से कैमियो में नहीं बल्कि एक लंबे किरदार में दिखाई देने वाले हैं। जिस तरह से उन्होंने डियर जिंदगी में शानदार रोल प्ले किया था, ठीक उसी तरह से वह इस फिल्म में दिखाई देंगे। सुहाना के रोल को लेकर जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक वह एक जासूस की भूमिका में नजर आएंगी। यह भी बताया जा रहा है की फिल्म का प्री प्रोडक्शन शुरू हो चुका है।

जवान के लिए बेताब दर्शक

इधर शाहरुख खान की फिल्म जवान की बात करें तो एडवांस बुकिंग के मामले में इसने गदर मचा दिया है। जमकर टिकट बुकिंग हो रही है और शाहरुख खान के साथ नयनतारा की शानदार कैमिस्ट्री देखने के लिए दर्शक काफी उत्सुक हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण, विजय सेतुपति, सुनील ग्रोवर, सानिया मल्होत्रा जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews