Hindi News

Shehnaaz Gill ने शादी को लेकर कही ये बात, जानें क्यों वो करवाना चाहती हैं एग्स फ्रीज

Written by:Bhawna Choubey
Published:
एक्ट्रेस शहनाज गिल ने अपनी नई फिल्म “एक कुड़ी” के प्रमोशन के दौरान शादी और मदरहुड को लेकर बेबाक राय दी। कहा, 31 की उम्र में मां बनने की फीलिंग आती है.....
Shehnaaz Gill ने शादी को लेकर कही ये बात, जानें क्यों वो करवाना चाहती हैं एग्स फ्रीज

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की चुलबुली और सच्ची शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनका नया प्रोजेक्ट एक कुड़ी (Ikk Kudi) ही नहीं, बल्कि शादी और मातृत्व पर उनका बोल्ड स्टेटमेंट है। शहनाज ने हाल ही में अपने इंटरव्यू में कहा कि लड़कियों को 30 या 31 साल की उम्र तक शादी कर लेनी चाहिए या फिर एग्स फ्रीज करा लेनी चाहिए।

उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। जहां कुछ लोग उनकी सोच की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कई लोग इसे गलत बता रहे हैं। लेकिन शहनाज ने जो कहा, वह आज की कई इंडिपेंडेंट महिलाओं के दिल की बात लगती है।

शादी की सही उम्र पर शहनाज गिल की राय

फिल्म एक कुड़ी के प्रमोशन के दौरान जब शहनाज से सवाल किया गया कि लड़कियों की शादी की सही उम्र क्या होनी चाहिए?, तो उन्होंने बिना झिझक कहा 30 या 31 की उम्र में। चाहो तो शादी करो, नहीं तो एग्स फ्रीज करा लो। मैंने भी प्लान किया है कि मैं ऐसा कुछ करूंगी, लेकिन अभी टाइम नहीं मिला। उनकी यह बात सुनकर इंटरव्यू में मौजूद लोग भी चौंक गए। दरअसल, बॉलीवुड और पॉलिटिक्स की कई मशहूर हस्तियां पहले ही इस विषय पर बात कर चुकी हैं कि आज की आधुनिक महिलाएं अपनी ज़िंदगी और करियर दोनों को लेकर सजग हैं, इसलिए शादी का फैसला भी सोच-समझकर लेती हैं।

कभी-कभी लगता है मां बन जाऊं…– शहनाज ने खोला दिल का राज

इंटरव्यू के दौरान शहनाज गिल ने दिल की बात कहते हुए बताया कि वो अब 31 साल की हो चुकी हैं और अक्सर उन्हें मां बनने की इच्छा महसूस होती है। उन्होंने कहा, कभी-कभी ऐसा लगता है कि अब बच्चों की जिम्मेदारी लेनी चाहिए, मन करता है कि मां बन जाऊं… फिर सोचती हूं कि अभी वक्त है, लेकिन अगले ही पल लगता है कि शायद यही सही समय है।

फिल्म “एक कुड़ी” की कहानी और शहनाज की भूमिका

शहनाज गिल की फिल्म “एक कुड़ी” इन दिनों सिनेमाघरों में है और दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स पा रही है। फिल्म में उन्होंने एक मजबूत लेकिन संवेदनशील लड़की का किरदार निभाया है जो समाज की रूढ़ियों और अपनी भावनाओं के बीच संघर्ष करती है। फिल्म के ज़रिए वह महिलाओं की सोच, आत्मनिर्भरता और अपने फैसलों पर अधिकार की कहानी कहती हैं। शहनाज के अभिनय को दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने सराहा है।

बिग बॉस से बॉलीवुड तक का सफर

शहनाज गिल का करियर सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं। पंजाब से शुरू हुई उनकी जर्नी बिग बॉस 13 से घर-घर तक पहुंची। शो में उनकी मासूमियत, सच्चाई और एंटरटेनमेंट से भरे अंदाज़ ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। इसके बाद उन्होंने सलमान खान की फिल्म “किसी का भाई किसी की जान” से बॉलीवुड में डेब्यू किया। वहां से लेकर अब “एक कुड़ी” तक, शहनाज ने यह साबित कर दिया है कि वे सिर्फ एक रियलिटी स्टार नहीं, बल्कि एक टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं। इसके अलावा वह जल्द ही गिप्पी ग्रेवाल के साथ “सिंह वर्सेस कौर 2” में नजर आएंगी।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
मुझे लगता है कि कलम में बहुत ताकत होती है और खबरें हमेशा सच सामने लाती हैं। इसी सच्चाई को सीखने और समझने के लिए मैं रोज़ाना पत्रकारिता के नए पहलुओं को सीखती हूँ। View all posts by Bhawna Choubey
Follow Us :GoogleNews