सिजलिंग डांस मूव्स से शहनाज गिल ने फैंस को बनाया दीवाना, दिल खोल कर लुटा रहे प्यार

Shehnaaz Gill

पंजाब की ‘कैटरीना कैफ’ कहलाई जाने वाली एक्ट्रेस शहनाज कौर गिल (Shehnaaz Gill) इन दिनों काफी ज्यादा सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई है। आप दिन इनकी वीडियो देखने को मिलती है। वहीं ये खुद भी अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करती ही रहती है। शहनाज गिल को पेपराजी द्वारा भी काफी ज्यादा स्पॉट किया जाता है।

जैसा की आप सभी जानते है शहनाज गिल उस दिन से सुर्ख़ियों में आई जब वह सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 13 में गई थी। फैंस तब से ही शहनाज गिल और सिद्धार्थ की जोड़ी को तब से ही बेहद पसंद करते है। सिद्धार्थ के जाने के बाद शहनाज अपने काम पर काफी ज्यादा फोकस हो गई।

Must Read : सावन में एक बार जरूर ट्राय करें आलू के हलवे का फलाहार, ये है रेसिपी

वह आए दिन नए नए प्रोजेक्ट को लेकर भी सुर्खियां बटोरती है। अभी हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह डांस करती हुई नजर आ रही है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शहनाज के डांस मूव्स देख फैंस अपना दिल उन्हें दे बैठे हैं।

आप देख सकते है इस वीडियो को शेयर करते हुए शहनाज ने कैप्शन में लिखा है हे भगवान, ये कौन है? इस वीडियो में वह टेलर स्विफ्ट के ब्लैंक स्पेस गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो में आप देख सकते है एक्ट्रेस ने ब्लू कलर का क्रॉप टॉप और व्हाइट बूटकट जींस केरी की हुई है।

इस दौरान वह केजुअल लुक में नजर आ रही है। उनके इस वीडियो को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। वीडियो पर कमैंट्स कर फैंस ने कहा है कि दिलों की रानी अब स्टाइल की रानी बन गई है। वहीं एक अन्य ने कहा है कि अरे यार, एंड के स्टेप में तुम्हारे नंबर काट लूंगा मैं। उसके बाद भी सारे फैंस ने उनके इस वीडियो पर दिल खोल कर प्यार लुटाया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews