Hindi News

शिल्पा शेट्टी बंद करने जा रही हैं अपना रेस्टोरेंट Bastian Bandra, इमोशनल पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
बीते ही दिनों शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का नाम 60 करोड़ की धोखाधड़ी में सामने आया था। वहीं अब एक्ट्रेस सपना लग्जरी रेस्टोरेंट बास्टियन बांद्रा बंद करने जा रही हैं।
शिल्पा शेट्टी बंद करने जा रही हैं अपना रेस्टोरेंट Bastian Bandra, इमोशनल पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) केवल फिल्मों और टेलीविजन की दुनिया में ही नहीं बल्कि बिजनेस इंडस्ट्री में भी एक्टिव हैं। उन्होंने अलग अलग जगह इन्वेस्टमेंट के अलावा मुंबई में अपने रेस्टोरेंट भी खोले हुए हैं। हालांकि, अब एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। एक्ट्रेस का रेस्टोरेंट बास्टियन बांद्रा बंद होने जा रहा है।

जी हां आप बिल्कुल सही सुन रहे हैं एक इमोशनल पोस्ट के जरिए एक्ट्रेस ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि गुरुवार को यह रेस्टोरेंट आखिरी बार अपने मेहमानों का स्वागत करेगा और उसके बाद इसे बंद कर दिया जाएगा। बता दें कि शिल्पा और राज पर हाल ही में 60 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगा था। इसी बीच उनका यह रेस्टोरेंट बंद किया जा रहा है।

बंद होने जा रहा है बास्टियन बांद्रा

शिल्पा शेट्टी ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए अपने रेस्टोरेंट के बंद होने की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को इसका आखिरी वर्किंग डे होगा। एक्ट्रेस ने यह नहीं बताया कि इसे क्यों बंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर शिल्पा ने लिखा “इस गुरुवार को एक युग का अंत हो रहा है क्योंकि हम मुंबई के सबसे आईकॉनिक डेस्टिनेशन में से एक बास्टियन बांद्रा को विदाई देने जा रहे हैं। इससे हमारे अनगिनत यादें जुड़ी हुई है जिन्हें कभी नहीं भूला जा सकता। इसने हमें ऐसे पल दिए हैं जिन्होंने शहर की नाइटलाइफ को आकार दिया।”

आखिरी बार होगा मेहमानों का सम्मान

एक्ट्रेस ने यह भी बताया है कि “इस लीजेंडरी जगह को सम्मान देने के लिए हम अपने करीबी पार्टनर के लिए एक खास शाम का आयोजन कर रहे हैं। एक ऐसी रात जो पुरानी यादों, मैजिक को एनर्जी से भरी होगी। बस स्टैंड के लिए आखिरी बार सब कुछ मनाया जाएगा और हम उसे अलविदा कहेंगे। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि गुरुवार रात का यह रिचुअल आर्केन अफेयर अगले हफ्ते बास्टियन एट द टॉप में जारी रहेगा।” बता दें कि इसी नाम का एक और रेस्टोरेंट खुलने जा रहा है जिसके जरिए शिल्पा ने इस विरासत को आगे बढ़ाने की बात की है।

Bastian Bandra

कब खुला था रेस्टोरेंट

शिल्पा शेट्टी ने यह रेस्टोरेंट रंजीत बिंद्रा के साथ मिलकर 2016 में खोला था। इसके बाद 2023 में से रीलोकेट किया गया। यह ऐसी जगह जो अपने शानदार व्यंजनों के लिए नहीं बल्कि कलात्मक सजावट के लिए भी पहचानी जाती है।

किस मामले में फंसी Shilpa Shetty

बता दें कि मुंबई के बिजनेसमैन दीपक कोठारी ने शिल्पा शेट्टी और आज कुंद्रा के खिलाफ बंद हो चुकी कंपनी बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड को लेकर धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया था। दीपक का कहना था कि 2015 से 2023 के बीच उनसे 60 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि बिजनेस बढ़ाने के लिए जो रकम उन्होंने दी थी उसका इस्तेमाल निजी खर्चों के लिए किया गया। हालांकि, कपल के वकील इन आरोपों को खारिज कर चुके हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews