50 साल बाद बड़े पर्दे पर फिर बिखरेगा Sholay का जादू, जानें कब होगी री-रिलीज

शोले का नाम सामने आते ही लोगों को जय वीरू की जोड़ी और गब्बर सिंह याद आ जाता है। अब ये फिल्म एक बार फिर दर्शकों के लिए रिलीज की जाने वाली है। चलिए जान लेते हैं कि आप इसे कब और कहां देख सकते हैं।
Sholay re release

शोले की गिनती बॉलीवुड इंडस्ट्री की क्लासिक कल्ट फिल्मों में होती है। यह हिंदी सिनेमा की सबसे पहली और बड़ी एक्शन फिल्म के तौर पर भी पहचानी जाती है। इसने अपनी रिलीज के 50 साल पूरे कर लिए हैं। इतने सालों बाद के दर्शकों के मनोरंजन के लिए इसे बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाने वाला है।

अगर आप भी गब्बर, ठाकुर और जय वीरू के फैन है तो आप इस शानदार फिल्म को बड़े पर्दे पर वापस देख सकते हैं। रमेश सिद्दीकी इस फिल्म ने बॉलीवुड की परिभाषा को बदल दिया था। आज दशक बाद  भी दर्शकों के बीच इसका जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है। चलिए आपको बता देते हैं कि इसे पर्दे पर कब से रिलीज किया जा रहा है।

बड़े पर्दे पर लौटेगी शोले

जावेद अख्तर और सलीम खान की जोड़ी ने मिलकर शोले का निर्माण किया था। इस फिल्म की स्टोरी, डायलॉग और स्टार कास्ट सब कुछ शानदार था। अब फिल्म के डायरेक्टर रमेश सिप्पी की तरफ से सोशल मीडिया पर इसे फिर से रिलीज करने का ऐलान किया गया है। सबसे खास बात यह है कि इस बार फिल्म का अनकट वर्जन 4K रेजोल्यूशन में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है। जो सीन फिल्म से डिलीट कर दिए गए थे उन्हें जोड़कर इस बार थिएटर में दिखाया जाने वाला है। अगर आप भी बड़े पर्दे पर इसका आनंद लेना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए।

View this post on Instagram

A post shared by Sippy Films (@sippyfilms)

कब होगी रिलीज

फिल्म की री रिलीज 12 दिसंबर 2025 को रखी गई है। आप अपने परिवार दोस्तों और करीबियों के साथ इस धमाकेदार फिल्म का आनंद ले सकते हैं। यह हिंदी सिनेमा की सबसे सफल फिल्मों में से एक है और नेशनल इंटरनेशनल लेवल पर धूम मचा चुकी है।

शानदार है कास्ट

इस फिल्म की केवल कहानी ही नहीं बल्कि कास्ट और दमदार डायलॉग भी शानदार है। धर्मेंद्र को वीरू, अमिताभ बच्चन को जय, अमजद खान को गब्बर, संजीव कुमार को ठाकुर, जया बच्चन को राधा और हेमा मालिनी को बसंती के किरदार में दिखाया गया था। इसके अलावा फिल्म में कई कलाकार सपोर्टिव रोल में नजर आए थे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews