हॉलीवुड में हुई Shraddha Kapoor की एंट्री, पूरा हुआ एक्ट्रेस के बचपन का सपना

श्रद्धा कपूर अपनी प्रोफेशनल पर्सनल जिंदगी को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। अब खबर सामने आ रही है कि उन्होंने अपना बॉलीवुड डेब्यू कर लिया है।
Shraddha Kapoor

श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की गिनती बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस में होती है। अपने पिता के नाम से बिल्कुल अलग उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खास जगह हासिल की है। उनके साथ काम करने वाले सितारे हो या फिर फैंस हर कोई उन्हें बहुत चाहता है। वह मीडिया के बीच भी बहुत प्रसिद्ध है और अपने नेचर से सबका दिल जीत लेती हैं।

बॉलीवुड में तो श्रद्धा ने कई फिल्मों में काम किया है लेकिन अब खबर आ रही है कि वह हॉलीवुड का हिस्सा बन चुकी हैं। जी हां, श्रद्धा के अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर जमकर चर्चा हो रही है। दरअसल, उन्होंने एक फिल्म में बहुत ही अलग अंदाज में अपना योगदान दिया है। चलिए जान लेते हैं कि यह कौन सी फिल्म है जिसमें आपको श्रद्धा का हुनर देखने को मिलने वाला है और यह कब आएगी।

हॉलीवुड में श्रद्धा कपूर की एंट्री (Shraddha Kapoor)

हम सभी के बचपन का कोई ना कोई सपना जरूर होता है। बड़े होने के बाद जब यह सपना पूरा होता है तो हमारा मन खुशियों से भर जाता है। एक्ट्रेस के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। उन्होंने अपनी खुशी को जाहिर करते हुए बताया कि उनके बचपन का सपना पूरा होने जा रहा है। एक्ट्रेस ने कहा कि 28 नवंबर को आ रही हॉलीवुड एनीमेशन फिल्म जूटोपिया 2 के हिंदी बेल्ट में जूडी होप्स के पात्र को उन्होंने अपनी आवाज दी है।

एक्ट्रेस ने जताई खुशी

इस बारे में घोषणा करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि “अगर मैं सच कहूं तो मैंने अपने बचपन से प्रेरणा ली है। मैं बचपन से ही एनिमेशन फिल्म में अपनी आवाज देना चाहती थी। यह प्रोजेक्ट मेरे पास आया तो मुझे लगा कि अब मजा आने वाला है। इस फिल्म का हिस्सा बनकर मेरा सपना पूरा हो गया है।”

एक्ट्रेस ने कहा कि हिंदी डबिंग में अपनी आवाज को मॉड्यूलेट करने में बहुत मजा आया। जब आप इस फिल्म में  मेरा पात्र देखेंगे तो वह मजाक मस्ती में कुछ अलग और गुस्से में अलग ही शैली में बोलती है। अलग-अलग तरीके से अपनी आवाज को बदलती है। उसमें गजब की ऊर्जा है और यह सारा काम मैंने बहुत अच्छे मूड में किया है। मैं जब भी जाती थी बहुत खुश होकर जाती थी।

ये सितारे भी बने हैं हॉलीवुड की आवाज

आपको बता दें कि हॉलीवुड फिल्मों में हिंदी डब करने का सिलसिला बहुत लंबे समय से चला रहा है। श्रद्धा कपूर से पहले कई सितारों ने अपनी आवाज फिल्मों में दी है। इनमें शाहरुख खान, सलमान खान से लेकर वरुण धवन, टाइगर श्रॉफ, संजय मिश्रा, प्रियंका चोपड़ा और श्रेयस तलपड़े जैसे कलाकार शामिल हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews
हॉलीवुड में हुई Shraddha Kapoor की एंट्री, पूरा हुआ एक्ट्रेस के बचपन का सपना