Hindi News

शादी को लेकर श्रद्धा कपूर का अनाउंसमेंट, कमेंट सेक्शन में आई कमेंट्स की बाढ़

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
श्रद्धा कपूर की लव लाइफ एक बार फिर चर्चाओं का हिस्सा है। अब उन्हें सोशल मीडिया पर शादी की बात करते हुए देखा गया। फैंस इस बात पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
शादी को लेकर श्रद्धा कपूर का अनाउंसमेंट, कमेंट सेक्शन में आई कमेंट्स की बाढ़

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को चाहने वालों की एक लंबी लिस्ट मौजूद है। जब भी उनकी कोई फिल्म आती है लोग दीवानों की तरह सिनेमाघर में टूट पड़ते हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग की कोई कमी नहीं है। श्रद्धा भी अक्सर अपने फैंस के लिए कोई ना कोई फोटो या वीडियो पोस्ट करती रहती हैं।

श्रद्धा की जो बात फैंस को सबसे ज्यादा पसंद आती है वो उनकी सादगी है। अपने मिलनसार और खुशमिजाज स्वभाव की वजह से वो अक्सर फैंस को इंप्रेस कर लेती हैं। एक्ट्रेस फैंस का दिल जीतना तो बखूबी जानती हैं लेकिन ऐसा लगता है कि उनके दिल पर किसी और का राज है।

श्रद्धा कपूर की पर्सनल लाइफ

पिछले काफी समय से श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी के अफेयर की चर्चा फिल्मी गलियारे में चल रही है। अब एक बार फिर एक्ट्रेस को अपनी लव लाइफ की वजह से चर्चा में बने हुए देखा जा रहा है। वैसे इस बार चर्चा केवल अफेयर की नहीं हो रही है बल्कि बाद शादी तक चली गई है। चलिए पूरा मामला जान लेते हैं।

जल्द शादी करेंगी श्रद्धा?

कटरीना, दीपिका और कियारा जैसी एक्ट्रेस के शादी के बंधन में बंधन के बाद अब फैंस को श्रद्धा कपूर की शादी का इंतजार है। बीते दिनों उन्हें अपनी ज्वैलरी ब्रांड को इंस्टाग्राम पर प्रमोट करते हुए देखा गया। वीडियो में एक्ट्रेस ने कहा सबसे ज्यादा ब्रेकअप वैलेंटाइन डे के आसपास होते हैं तीन-चार बार धुरंधर देख लिए न्यू ईयर पार्टी कर ली, जिम मेंबरशिप भी ले ली। बजट खत्म… सिग्नल से खरीद कर गुलाब दोगे तो ब्रेकअप कैसे नहीं होगा। प्रॉब्लम समझती हूं इसलिए वैलेंटाइन डे के स्पेशल गिफ्ट तैयार किए हैं।

श्रद्धा ने जैसे ही वीडियो पोस्ट की कमेंट सेक्शन में लोगों ने तरह-तरह के सवाल पूछना शुरू कर दिया। एक फैन ने उनसे पूछा कि वह शादी कब कर रही हैं। सवाल को इग्नोर करने की जगह एक्ट्रेस में जवाब दिया मैं करूंगी, ये विवाह करूंगी।

Shraddha Kapoor

फैंस ने किए कमेंट

जैसे ही श्रद्धा ने यह कहा कि वह शादी करेंगी कमेंट सेक्शन में प्रपोजल की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने कहा मेरे साथ शादी कर लो। एक ने कहा ज्यादा इंतजार मत करवाओ जल्दी-जल्दी दुल्हन बन जाओ। एक यूजर ने कहा वह दिन कब आएगा।

राहुल मोदी को कर रही डेट

श्रद्धा कपूर के लंबे समय से राहुल मोदी को डेट करने की खबरें सामने आ रही है। ये डेटिंग रूमर्स तब शुरू हुई जब 2024 में मुंबई में एक साथ इन्हें डिनर डेट पर स्पॉट किया गया। हालांकि, एक्ट्रेस ने अभी तक अपने रिश्ते का ऑफिशियली अनाउंसमेंट नहीं किया है।
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews