Shraddha Kapoor Video: 3 भाषाओं में फर्राटेदार बोलती नजर आई श्रद्धा कपूर, हैरान हुए फैंस

Shraddha Kapoor Video

Shraddha Kapoor Video Viral: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर फिल्म इंडस्ट्री का एक चर्चित नाम हैं। साल 2011 में लव का द एंड से अपनी जर्नी शुरू करने के बाद आज तक उन्हें एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम करते हुए देखा गया है। आशिकी 2 उनके फिल्मी करियर की दूसरी और सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई थी और अब हाल ही में उन्हें रणबीर कपूर के साथ तू झूठी मैं मक्कार में देखा गया है।

एक्टिंग की बात आती है तो श्रद्धा कपूर इस मामले में खुद को प्रूफ कर चुकी हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि वह आसानी से किसी भी एक्सेंट में बातें कर सकती हैं। इस वक्त सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें आसानी से फ्रेंच, अमेरिकन और ब्रिटिश लहजे में बात करते हुए देखा जा रहा है, जो फैंस को इंप्रेस कर रहा है।

यहां देखें Shraddha Kapoor Video

इस वीडियो को नेटफ्लिक्स इंडिया ने हाल ही में पोस्ट किया है। जिसमें श्रद्धा कपूर से पूछा जा रहा है कि क्या वह कई सारे एक्सेंट में बात कर सकती हैं, तो उन्होंने अलग-अलग भाषाओं के साथ इसका जवाब देना शुरू कर दिया। सबसे पहले वह फ्रेंच में बोलती दिखाई दी और इसके बाद उन्होंने ब्रिटिश और अमेरिकन लैंग्वेज भी बोली। वीडियो में उन्हें 3 भाषाओं में खूबसूरती के साथ बोलते देख फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं और उन्हें एक्ट्रेस का अंदाज बहुत पसंद आ रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

श्रद्धा कपूर की तारीफों के पुल

वीडियो सामने आने के बाद यह तेजी से वायरल हो रहा है और एक्ट्रेस के टैलेंट को देखकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस के ब्रिटिश लहजे ने खास तौर पर लोगों का ध्यान खींचा है। उनके उच्चारण की तुलना हर्मियोन ग्रेंजर से की गई है, जो हैरी पॉटर का एक कैरेक्टर है, जिसे एमा वॉटसन ने प्ले किया है।

एमा वॉटसन से हुई तुलना 

एक्ट्रेस की वीडियो पर कई सारे कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि जिस तरह से श्रद्धा ने ब्रिटिश में बोला है, तो मुझे लगा कि हर्मियोन ग्रेंजर बोल रही हैं। एक ने कहा ये हर्मियोन जैसा है। एक अन्य ने कहा कि उन्हें हॉलीवुड क्वीन के पास पहुंचाने का समय आ गया है, वह कमाल दिखा देंगी। इसके अलावा कई सारे कमेंट इस वीडियो पर देखे जा रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews