Shriya Saran की तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया धमाल, सिजलिंग अवतार में आई नजर

Shriya Saran

Shriya Saran Looks Viral: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 में बेहतरीन भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस श्रिया सरन इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। इस बार वह किसी फिल्म या प्रोजेक्ट के चलते नहीं बल्कि अपने लुक्स को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है जिसमें वह ग्रीन कलर के बहुत ही सिजलिंग गाउन में दिखाई दी। गोल्डन ग्लोरी अवार्ड 2023 में हिस्सा लेने के लिए पहुंची थी। जहां उन्होंने अपनी बोल्डनेस से सभी को दीवाना बना दिया।

वायरल हुई श्रिया सरन की तस्वीरें

एक्ट्रेस की हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें उनका हॉट अवतार देखने लायक है और फैंस उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

गोल्डन ग्लोरी अवार्ड 2023 में शामिल होने के दौरान एक्ट्रेस ने डार्क ग्रीन कलर की ग्लैमरस ड्रेस पहनी हुई थी। इस ऑफ शोल्डर गाउन में उन्होंने लोगों को दीवाना बना दिया। वो जैसे ही मौके पर पहुंची फोटोग्राफर्स की भीड़ ने उन्हें घेर लिया और एक्ट्रेस भी शानदार पोज देती दिखाई दी।

साइड स्लीट ड्रेस में बरपाया कहर

एक्ट्रेस ने जो ड्रेस पहनी थी वह बहुत ग्लैमरस थी। ऑफ शोल्डर होने के साथ इसमें साइड कट भी थे। जिसमें उनका बहुत ही बोल्ड अवतार दिखाई दे रहा था। उनका ये लुक सोशल मीडिया पार आते ही छा गया और फैंस ने इसपर जमकर रिएक्शन दिए हैं।

फैंस के कमेंट

एक्ट्रेस का बोल्ड अवतार देखने के बाद सोशल मीडिया पर हर जगह उनकी चर्चा हो रही है। कुछ लोग जहां उनके लुक की तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं और प्यार बरसा रहे हैं। तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो उन्हें ट्रोल करना शुरू कर चुके हैं। तस्वीरें देखने के बाद लोगों ने एक्ट्रेस की तुलना ऊर्फी जावेद से करना भी शुरू कर दी है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews