इस अंदाज में बेटी का वेलकम करने वाले हैं कियारा और सिद्धार्थ, फॉलो करेंगे सेलिब्रिटी कल्चर

सिद्धार्थ और कियारा हाल ही में माता-पिता बने हैं। अपनी नन्ही परी का स्वागत वह बिल्कुल प्राइवेट तरीके से करना चाहते हैं। इसके लिए एक्टर ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए रिक्वेस्ट की है।
Sidharth Malhotra

सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी इस समय लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इंडस्ट्री का ये खूबसूरत कपल हाल ही में माता-पिता बना है। इनके जीवन में नन्ही परी का आगमन हुआ है जिसकी खुशी साफ तौर पर दिखाई दे रही है। अब पिता बनने के बाद सिद्धार्थ बहुत ज्यादा प्रोटेक्टिव हो गए हैं। सिद्धार्थ के प्रोटेक्टिव होने की जानकारी उनकी एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मिली है।

अपनी इस पोस्ट में उन्होंने एक रिक्वेस्ट की है। दरअसल, फिल्मी दुनिया ऐसी है कि यहां के सितारे और उनके परिवार बहुत जल्दी चर्चा में आ जाता है। वैसे आजकल सितारों ने अपने परिवार और बच्चों को लाइमलाइट से दूर रखने का कल्चर शुरू कर दिया है। आजकल पैरंट्स बनने वाले माता-पिता मीडिया को अपने बच्चों की तस्वीर नहीं खींचने देते। इसमें अनुष्का शर्मा, रानी मुखर्जी, दीपिका पादुकोण सहित कई सारे नाम शामिल है। अब ऐसा लग रहा है कि सिद्धार्थ और कियारा भी इसी कल्चर को फॉलो करने वाले हैं।

सिद्धार्थ ने की रिक्वेस्ट

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर बेटी की प्राइवेसी के लिए सेलिब्रिटीज के नए कल्चर पर चलने का फैसला लिया है। कपल अपनी नन्ही गुड़िया का स्वागत प्राइवेट तरीके से करना चाहता है। एक्टर चाहते हैं कि जब डिस्चार्ज हो तब कोई भी न्यू बोर्न बेबी की फोटो क्लिक न करें। इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया स्टोरी के जरिए रिक्वेस्ट की है।

सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए लिखा “आपके प्यार और शुभकामनाओं के लिए हम बहुत आभारी हैं। हमारा दिल भर आया है। माता-पिता बनने के इस सफर में अपना पहला कदम रखते हुए हमें यह उम्मीद है कि एक परिवार के रूप में हम इस खुशी का आनंद ले पाएंगे। यह खास पल अगर प्राइवेट रहेगा तो हमारे लिए इसका महत्व और भी बढ़ जाएगा। कृपया फोटो ना लें, केवल आशीर्वाद दें। आपके सहयोग के लिए धन्यवाद।”

15 जुलाई को किया बेटी का स्वागत

बता दें कपल 15 जुलाई को पेरेंट्स बना है। उनकी जिंदगी में नन्ही परी का आगमन हुआ है। एक पोस्ट के जरिए उन्होंने इसकी अनाउंसमेंट की थी । जानकारी के सामने आने के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम सिलेब्रिटीज और कपल के फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। अभी कपल ने बेटी का नाम डिसाइड नहीं किया है और ना ही कोई तस्वीर सामने आई है। फैंस अपने चहेते कपल की नन्ही परी की एक झलक देखने के लिए बेताब हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews