Sikandar की स्पेशल स्क्रीनिंग में खास लुक में नजर आए भाईजान, Salman Khan के साथ नजर आए ये सितारे

इंडस्ट्री के भाईजान सलमान खान की फिल्म सिकंदर का फैंस को काफी लंबे समय से इंतजार है। यह फिल्म 30 मार्च को रिलीज की जाने वाली है। हाल ही में इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई।
Sikandar

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। इस बार वह अपनी फिल्म ‘सिकंदर’ (Sikandar) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। भाईजान की इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये बात तो हम सभी जानते हैं कि एक्टर का फिल्म को प्रमोट करने का स्टाइल बॉलीवुड के दूसरे सितारों से बिल्कुल भी नहीं मिलता। वह हमेशा कोई ना कोई नया अंदाज अपनी फिल्मों के साथ लेकर आते हैं।

इस साल ईद के मौके पर ‘सिकंदर’ सिनेमाघर में दर्शकों के लिए रिलीज की जाएगी। अपनी इस फिल्म का हाल ही में एक्टर को शानदार तरीके से प्रमोशन करते हुए देखा गया। इस फिल्म के एक टीजर के अलावा चार गाने रिलीज हो चुके हैं। इसके अलावा कई सारे पोस्टर्स भी सामने आए हैं। जिसमें सलमान का एक्शन अवतार नजर आ रहा है। अब हाल ही में मेकर्स ने फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया। यहां इंडस्ट्री के कई जाने-माने नाम पहुंचे और इस दौरान एक्टर ने अपने लुक से सभी का ध्यान खींच लिया।

सिकंदर की हुई स्पेशल स्क्रीनिंग

फिल्म ‘सिकंदर’ की स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन बीती रात मुंबई के खार में किया गया। इस दौरान सबसे पहले सलमान खान के परिवार ने मूवी देखी। यहां भाईजान के पिता सलीम खान और भाई अरबाज खान अपनी पत्नी शौरा के साथ पहुंचे। सलमान की बहन अर्पिता खान शर्मा, उनके पति आयुष शर्मा, अतुल अग्निहोत्री, अलवीरा अग्निहोत्री जैसे सितारे यहां पर मौजूद रहे। इसके अलावा इंडस्ट्री के कुछ जाने पहचाने नाम भी यहां पर नजर आए जिन्होंने फिल्म का लुत्फ उठाया।

कब आएगी sikandar

फिल्म ‘सिकंदर’ की रिलीज की बात करें तो इसे 30 मार्च को ईद के मौके पर सिनेमाघर में रिलीज किया जाने वाला है। फिल्म की एडवांस बुकिंग विदेश में शुरू हो चुकी है और भारतीय दर्शक इसके शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। इसका ट्रेलर भी फिलहाल सामने नहीं आया है जो जल्द ही रिलीज किया जा सकता है। फिल्म में सलमान के अपोजिट रश्मिका मंदाना हैं।

नए लुक के दिखे सलमान

अपनी इस मच अवेटेड फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान सलमान खान का लुक काफी चर्चा में रहा। दरअसल कुछ दिनों पहले जब दबंग को देखा गया था तब काफी उम्र के दिखाई दे रहे थे। उन्हें देखकर लोगों ने भाईजान नहीं दादा कहना शुरू कर दिया था। लेकिन अब स्क्रीनिंग के दौरान सलमान का नया अंदाज नजर आया। इस दौरान वह क्लीन शेव में ब्लैक रंग की शर्ट पहने दिखाई दिए। उनका यह लुक उन्हें बिल्कुल डैशिंग बना रहा था।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews