Hindi News

साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर 8 मार्च को होगा लॉन्च, मेकर्स ने ग्रैंड इवेंट के लिए भेजे इन्विटेशन

Written by:Banshika Sharma
Published:
KGF फेम एक्टर यश की आने वाली फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स' के ट्रेलर की रिलीज डेट सामने आ गई है। खबरों के मुताबिक, फिल्म का ट्रेलर 8 मार्च को बेंगलुरु में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान लॉन्च किया जाएगा, हालांकि मेकर्स ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर 8 मार्च को होगा लॉन्च, मेकर्स ने ग्रैंड इवेंट के लिए भेजे इन्विटेशन

साउथ के रॉकिंग स्टार यश की अगली बड़ी फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। टीजर रिलीज के बाद से ही दर्शक इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और अब यह इंतजार खत्म होने जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का ट्रेलर 8 मार्च को रिलीज करने की तैयारी पूरी हो चुकी है।

इसके लिए बेंगलुरु में एक ग्रैंड लॉन्च इवेंट का आयोजन किया जा रहा है। हालांकि, फिल्म के निर्माताओं ने इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन इवेंट के लिए भेजे गए निमंत्रण पत्रों से यह जानकारी सामने आई है।

बेंगलुरु में होगा भव्य ट्रेलर लॉन्च

बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर लॉन्च इवेंट 8 मार्च को बेंगलुरु में रखा गया है। बताया जा रहा है कि मेकर्स इसे बड़े पैमाने पर लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं, जिसके लिए खास तैयारियां की जा रही हैं। जब इस इवेंट के इन्विटेशन लोगों तक पहुंचे, तब जाकर ट्रेलर की रिलीज तारीख का खुलासा हुआ। फिलहाल, मेकर्स की तरफ से आधिकारिक ऐलान का इंतजार किया जा रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

टीजर ने पहले ही बढ़ा दी थी बेचैनी

इससे पहले फिल्म के दो टीजर जारी किए जा चुके हैं, जिन्हें दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला था। यश के अनोखे लुक और फिल्म के रहस्यमयी टाइटल ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स’ ने फैंस की उत्सुकता को काफी बढ़ा दिया है। अब ट्रेलर से उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म की कहानी और किरदारों पर से थोड़ा और पर्दा उठाएगा।

गाने के पोस्टर में कियारा की झलक

हाल ही में, फिल्म के एक गाने ‘तबाही’ का नया पोस्टर भी जारी किया गया था। इस पोस्टर में यश की गोद में एक्ट्रेस कियारा आडवाणी नजर आ रही हैं, हालांकि उनका चेहरा नहीं दिखाया गया है। यह गाना 2 मार्च को रिलीज होने वाला है। पोस्टर में यश के लुक को तो काफी पसंद किया जा रहा है, लेकिन कियारा का चेहरा न दिखाए जाने से कुछ फैंस ने नाराजगी भी जाहिर की है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Banshika Sharma
लेखक के बारे में
मेरा नाम बंशिका शर्मा है। मैं एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हूँ। मुझे समाज, राजनीति और आम लोगों से जुड़ी कहानियाँ लिखना पसंद है। कोशिश रहती है कि मेरी लिखी खबरें सरल भाषा में हों, ताकि हर पाठक उन्हें आसानी से समझ सके। View all posts by Banshika Sharma
Follow Us :GoogleNews