चंदेरी में फिर फैला आतंक, ‘स्त्री 2’ का डरावना मोशन पोस्टर रिलीज

Stree 2 motion Poster

Stree 2 Begins: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ‘स्त्री’ ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर सुर्खियां बटोरी थी और फैंस ने फिल्म पर बहुत प्यार बरसाया था। लंबे समय से इसके सीक्वल का इंतजार किया जा रहा है और अनाउंसमेंट के बाद से ही फिल्म की रिलीज की फैंस बेसब्री से राह देख रहे हैं। अब मेकर्स ने किया ऐलान कर दिया है कि मूवी कब रिलीज होगी इसी के साथ इसका मोशन पोस्टर भी सामने आ चुका है।

सामने आया ‘स्त्री 2’ का मोशन पोस्टर

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर दोनों ने ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया है। कलाकारों ने एक मोशन पोस्टर शेयर किया है जिसे देखकर यह कहा जा सकता है कि थियेटर्स में फिल्म दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देने वाली है। मोशन पोस्टर शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया है चंदेरी में फिर फैला आतंक ‘स्त्री 2’ की शूटिंग हुई शुरू, आ रही है वह अगस्त 2024 में।

फैलेगा सरकटे का आतंक

मोशन पोस्टर में जो विजुअल दिखाए गए हैं। उसके मुताबिक फिल्म में इस बार चंदेरी के घरों के बाहर ओ स्त्री कल आना नहीं, बल्कि ओ स्त्री रक्षा करना लिखा हुआ दिखाई देने वाला है। पहले जहां गांव में स्त्री चुड़ैल का कहर बरपा था तो अब वहां सरकटे का आतंक देखने को मिलने वाला है।

शूटिंग से सामने आई थी फोटो

कुछ दिनों पहले राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर ने शूटिंग सेट से अपनी तस्वीरें शेयर की थी। तस्वीरें देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा था कि शूटिंग शुरू हो गई है, क्योंकि दोनों कलाकार साधारण से अवतार में होठों पर उंगली रखे दिखाई दे रहे थे। तस्वीर के कैप्शन में राजकुमार राव ने लिखा था क्या होगा जब फिर मिलेंगे स्त्री और पुरुष।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews