बॉलीवुड की फिल्म मेकर्स अपने दर्शकों को कोई ना कोई सरप्राइज देते रहते हैं। स्त्री एक ऐसी फिल्म है जिसके साथ में मैडॉक का हॉरर कॉमेडी वर्ल्ड ओर भी बड़ा हो गया है। स्त्री, स्त्री 2, भेड़िया और मुंजिया के बाद अब दिनेश विजान एक और हॉरर फिल्म लाने के लिए तैयार हैं। यह ऑडियंस को डराना और हंसाना  एक साथ करने वाली है।

दरअसल, हाल ही में एक नई जानकारी सामने आई है जिसके मुताबिक स्त्री 2 के मेकर्स आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना के साथ थामा लेकर आ रहे हैं। यह हॉरर कॉमेडी फिल्म है जो दिवाली के मौके पर रिलीज की जाने वाली है। फिल्म के बारे में दर्शकों को पता तो था लेकिन इसकी नई अनाउंसमेंट ने लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। मेकर्स ने इस फिल्म के साथ स्त्री का जिक्र कर दिया है जिससे फैंस का दिमाग घूम गया है।

स्त्री 2 से जुड़ी तस्वीर (Stree)

मैडॉक फिल्म्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से तीन पोस्ट शेयर करते हुए इस बारे में जानकारी दी है। इसमें स्त्री दिखाई दे रही है जिसमें कल को काटकर लिखा है ओ स्त्री परसो आ रही है। वहीं दूसरी पोस्ट में लिखा है एक धमाकेदार घोषणा के साथ सूर्यास्त के समय। तीसरी पोस्ट थामा की है, जिसमें हॉरर कॉमेडी के लिए डॉक्टर रश्मिका और आयुष्मान दिखाई दे रहे हैं।

 

कैप्शन ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

इन तीनों पोस्टर्स के साथ एक ही कैप्शन लिखा हुआ दिखाई दे रहा है। इसमें लिखा है स्त्री आ रही है और अपने साथ बड़ा धमाका ला रही है। बांद्रा फोर्ट के एमपीथियेटर में लंच के लिए हमें ज्वॉइन करें। इस दिवाली यह यूनिवर्स वर्ल्डवाइड एक खूनी लव स्टोरी लेकर आ रहा है।

 

सोशल मीडिया पर मची धूम

इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड है और कंफ्यूज भी हैं। उन्हें यह लग रहा है कि क्या स्त्री 3 का सरप्राइज मिलने वाला है या फिर थामा का ट्रेलर लॉन्च होगा। लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा “मैं भेड़िया और वैंपायर की लड़ाई के लिए इंतजार नहीं कर सकता।” वहीं दूसरे ने कहा “अरे भाई परसों क्या होने वाला है कोई बता दो।” एक का कहना था “ऐसा लग रहा है कि ट्रेलर आने वाला है मैं बहुत एक्साइटेड हूं।” अब मेकर्स दर्शकों को कौन सा सरप्राइस देने वाले हैं यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। बता दें कि थामा में रश्मिका और आयुष्मान के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।