Hindi News

तेजस्वी प्रकाश ने मुंबई में खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, करोड़ों रुपए है इस प्रॉपर्टी की कीमत

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
टेलीविजन की खूबसूरत एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने एक और आलीशान प्रॉपर्टी खरीदी है। मुंबई के बांद्रा इलाके में उन्होंने करोड़ों रुपए का इन्वेस्ट किया है।
तेजस्वी प्रकाश ने मुंबई में खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, करोड़ों रुपए है इस प्रॉपर्टी की कीमत

टेलीविजन एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश एक बार फिर सुर्खियों में हैं। एक तरफ तो उन्हें अपनी आने वाली फिल्म साइको सैयां के लिए चर्चा में देखा जा raha है। वहीं दूसरी तरफ उनकी लग्जरी जिंदगी की चर्चा हो रही है।

बिग बॉस जैसे रियलिटी शो की ट्रॉफी अपने नाम करने के बाद तेजस्वी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्हें लगातार नए नए शोज में काम करते हुए देखा जाता है। कुछ समय पहले उन्होंने एक प्रॉपर्टी खरीदी थी और अब एक बार फिर वो अपने लग्जरी घर को लेकर चर्चा में हैं, जो उन्होंने मुंबई के पॉश एरिया में खरीदा है।

तेजस्वी प्रकाश का लग्जरी फ्लैट

एक्ट्रेस अब एक ओर लग्जरी जगह की मालकिन बन गई हैं। मुंबई के एक पॉश इलाके में उन्होंने लग्जरी फ्लैट खरीदा है। इसकी कीमत सुनकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे। एक्ट्रेस वैसे तो अपने माता पिता के साथ रहती हैं लेकिन उन्होंने प्रॉपर्टी में निवेश कर रखा है। इसके पहले वो अपने गोवा वाले घर को लेकर छाई थी।

कहां और कैसा है फ्लैट

एक्ट्रेस का खूबसूरत आशियाना मुंबई के बांद्रा वेस्ट में है। CRE मेट्रिक्स प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक बांद्रा के कृष्ण चंद्र मार्ग पर मौजूद बे हाइट्स में ये फ्लैट है। 1304 स्क्वायर फीट का ये अपार्टमेंट 7.63 करोड़ का है। इसे उन्होंने अपार्टमेंट डेवलपर एक्सेल एंटरप्राइजेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से खरीदा है। 16 फरवरी 2026 को इसका रजिस्ट्रेशन करवाया गया है।

कार पार्किंग स्पेस भी है मौजूद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घर के लिए 38.15 लाख रुपए स्टांप ड्यूटी दी गई है। इस आलीशान घर के साथ एक्ट्रेस को दो कर पार्किंग का स्पेस भी मिला है। बता दें कि इस जगह पर कई बड़े सेलिब्रिटीज के अपार्टमेंट हैं।

एक्ट्रेस का वर्क फ्रंट

तेजस्वी के वर्क फ्रंट की बात करें तो नागिन के बाद उन्हें लाफ्टर शेफ्स में देखा जा रहा है। उनके साथ इस शो में बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा भी हैं।।भारती सिंह को इस शो की होस्टिंग करते देखा जा सकता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews