मैडॉक फिल्म पिछले कुछ समय से अपने हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स को लेकर काफी चर्चाओं में रहा है। स्त्री से लगाकर स्त्री 2 तक सभी फिल्मों ने दर्शकों का जमकर एंटरटेनमेंट किया है। वहीं अब आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म थामा बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखाती हुई नजर आ रही है। इस फिल्म की शानदार सफलता मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स को नई सफलता दे दी है।

थामा (Thamma) जब से रिलीज हुई है बॉक्स ऑफिस पर जमकर धूम मचा रही है। इस सफलता के दम पर मैडॉक यूनिवर्स ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। इसकी कमाई इतनी है कि इसने केजीएफ और रोहित शेट्टी की कॉपी यूनिवर्स को भी धूल चटा दी है। चलिए आपको इस फिल्म की सफलता से रूबरू करवाते हैं।

बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ्रेंचाइजी

मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की फिल्म थामा में बॉक्स ऑफिस पर 1500 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। इस तरह से ये अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इस यूनिवर्स ने अब तक स्त्री, भेड़िया, मुंजा और स्त्री 2 जैसी फ़िल्में दी है। अपनी इस सफलता का जश्न मनाते हुए मैडॉक यूनिवर्स ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर शेयर किया है।

 

शेयर किए गए पोस्ट में इस फ्रेंचाइजी के सभी प्रमुख किरदार श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, वरुण धवन और आयुष्मान खुराना को देखा जा सकता है। पोस्टर पर 1500 करोड रुपए लिखा हुआ है। इसके कैप्शन में लिखा है चंदेरी से चांद तक मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का सफर हमेशा याद रहेगा। 1500 करोड़ के प्यार और समर्थन के लिए बहुत धन्यवाद।

भारत की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फ्रेंचाइजी Thamma

आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन थम में अपनी कमाई से रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की 1411 करोड रुपए और केजीएफ की 1420 करोड रुपए की कमाई को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि इस लिस्ट में यशराज फिल्म का स्पाई यूनिवर्स 3000 करोड़ की कमाई के साथ अभी भी पहले नंबर पर बना हुआ है।

किस फिल्म की कितनी कमाई

यूनिवर्स की फिल्मों की कमाई की बात करें तो सबसे ज्यादा 870 करोड रुपए स्त्री 2 ने कमाए हैं। थामा ने 20 दिनों में 180 करोड़ कमाए हैं। यह बहुत जल्द 200 करोड रुपए की तरफ बढ़ रही है। स्त्री और मुंजा ने 100 करोड़ से ज्यादा कमाएं हैं। भेड़िया 95 करोड़ के साथ जिस लिस्ट में है।

आने वाली फिल्में

मैडॉक अगले 5 साल में 8 शानदार फिल्में लेकर आने वाला है। इसमें स्त्री, मुंजा और भेड़िया के सीक्वल के साथ शक्ति शालिनी और चामुंडा जैसी फिल्में शामिल हैं। फैंस को इन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है।