The 50 में नजर आएंगे ये सितारे, महल में कैद होकर दिखाएंगे अपनी स्ट्रेटजी

रियलिटी शो बिग बॉस के बाद अब एक नया शो टेलीविजन पर धूम मचाने की तैयारी में है। द 50 लंबे समय से लोगों के बीच चर्चा में है और अब इसके कंटेस्टेंट से जुड़ी जानकारी सामने आ गई है।
The 50

कलर्स अपने रियलिटी शो के साथ वापसी करने के लिए एक बार फिर तैयार है। बिग बॉस की नोंकझोंक खत्म हो चुकी है और अब एक नए शो की टीवी पर एंट्री होने जा रही है। The 50 को लेकर पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा चल रही है। इसका कॉन्सेप्ट क्या होगा फिलहाल यह दर्शकों को पता नहीं चल पाया है।

दिव्या अग्रवाल, कारण पटेल और मिस्टर फैजू जैसे सितारे आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए इस शो में पार्टिसिपेट करने की जानकारी दे चुके हैं। अब इस शो का हिस्सा बनने वाले 50 कंटेस्टेंट की पूरी लिस्ट सामने आ गई है। चलिए जान लेते हैं कि कौन-कौन से सितारे इसका हिस्सा बन सकते हैं।

The 50 का हिस्सा होंगे ये सितारे

इस शो के नाम के ही एक एक्स अकाउंट से 50 कंटेस्टेंट के नाम की लिस्ट शेयर की गई है। इस लिस्ट में विक्रांत सिंह, मोनालिसा ठाकुर, दुष्यंत कुकरेजा, शाइनी दोषी, अर्चना गौतम, रूद्र राणा, शिव ठाकरे, नेहा गिरी, चाहत पांडे, चाय विद अहमद, दिग्विजय राठी, लक्ष्य कौशिक, प्रिंस नरूला, रजत दलाल, रूशाली यादव, हर्ष अरोड़ा, लवकेश कटारिया, दिव्या अग्रवाल, बसीर अली, करण पटेल, रिद्धि डोगरा, अविनाश मिश्रा, अभिषेक बजाज, प्रतीक सेजपाल, बसीर अली, मृदुल तिवारी, ऊर्फी जावेद और निक्की तंबोली का नाम शामिल है। यहां पूरे सितारों की लिस्ट नहीं दी गई है बल्कि कुछ एक्टर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के नाम सामने आए हैं। हालांकि, इनमें से केवल 3 नामों पर मेकर्स ने मुहर लगाई है।

कब से होगा ऑन एयर

इस शो के ऑन एयर होने की बात करें तो यह 1 फरवरी से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन को इसका प्रमोशन करते हुए देखा गया था। यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि वही इस शो के होस्ट होंगे लेकिन मेकर्स ने फिलहाल सस्पेंस बना कर रखा है। इस शो हिस्सा बनने वाले सितारों को स्ट्रेटजी बनाकर गेम खेलना होगा और आगे बढ़ना होगा। ये इंटरनेशनल शो लॉस 50 का इंडियन एडेप्टेशन है। जिसमें 50 सितारे एक महल में साथ रहेंगे। इसकी शूटिंग मुंबई के मड आइलैंड में की जाएगी। यहां भव्य सेट तैयार किया गया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews