शाहरुख खान के लाडले आर्यन इन दिनों जबरदस्त चर्चा में बने हुए हैं। वेब सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड (The Bads Of Bollywood) से उन्होंने अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू किया है। लंबे समय से इस वेब सीरीज की चर्चा चल रही थी और आज यह रिलीज हो गई है। रिलीज से पहले बीती रात इसका ग्रैंड प्रीमियर आयोजित किया गया।
इंडस्ट्री के बादशाह के बेटे की इस वेब सीरीज के ग्रैंड प्रीमियम की मौके पर बड़े-बड़े सितारे अपनी मौजूदगी दर्ज करवाते हुए दिखाई दिए। आर्यन खान के इस सफर में उनके साथ देने के लिए पूरा खान परिवार और इंडस्ट्री के कई नाम ही चेहरे शामिल थे। यह किसी अवॉर्ड फंक्शन की तरह लग रहा था। जहां हर तरफ ग्लैमर की चमक दिखाई दे रही थी। इस बीच एक बहुत ही शानदार मोमेंट देखने को मिला जब आर्यन खान पेप्स के साथ अपने पिता की तस्वीरें क्लिक करते दिखाई दिए।
प्रीमियर में सितारों का हुजूम
वेब सीरीज के प्रीमियर में खान परिवार का हर सदस्य शामिल था। इसके अलावा यहां सिलेब्रिटीज को देखा गया। इसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अजय देवगन, काजोल, अनन्या पांडे, करण जौहर, तमन्ना भाटिया, अंबानी फैमिली, खुशी कपूर, विक्की कौशल समेत कई सारे सितारे दिखाई दिए। इन सभी ने प्रीमियर में अपना ग्लैमर से चार चांद लगा दिए।
आर्यन ने खींची तस्वीरें
इस इवेंट में सबसे खास वह मोमेंटो रहा जब आर्यन खान अपने पिता की तस्वीरें क्लिक करते दिखाई दिए। शाहरुख खान ने यहां अपने परिवार के साथ मीडिया को जमकर पोज दिए। इसके बाद वह सभी के साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए गए। वो फोन से उनकी तस्वीर ले रहे थे। आर्यन का ये अंदाज बहुत ही खास था क्योंकि जिस तरह से वह फोटो क्लिक कर रहे थे यह पिता के साथ उनकी बॉन्डिंग को दर्शा रहा था।
कैसी है The Bads Of Bollywood
इस वेब सीरीज की बात करें तो कहानी आर्यन ने लिखी है और निर्देशन भी उन्होंने ही किया। इसमें बॉलीवुड के ग्लैमर और सर्केस्टिक तरीके को दिखाया गया है। आपको इसमें लक्ष्य, बॉबी देओल और साहेर बंबा जैसे कलाकार दिखाई देंगे। आपको रणवीर सिंह और शाहरुख खान जैसे सितारों का कैमियो भी दिखाई देगा। इसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दिया गया है।






