हॉरर फिल्म हमेशा से दर्शकों के बीच काफी चर्चा में रही हैं। जब भी कोई हॉरर फिल्में रिलीज होती है। दर्शकों के बीच उसकी काफी ज्यादा चर्चा होती है। किसी को डरावनी फिल्म देखना पसंद हो या फिर नहीं लेकिन वह उनके बारे में बात जरूर कर लेता है। इन फिल्मों को देखने के लिए सिनेमा घर भी भरे हुए दिखाई देते हैं।
अब हाल ही में एक ऐसी ही फिल्म दर्शकों के बीच चर्चा बटोर रही है। यह एंटीसिपेटेड हॉरर मूवी द कॉज्यूरिंग यूनिवर्स की आखिरी किस्त द कॉज्यूरिंग लास्ट राइट्स है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमा लिया है।
कॉज्यूरिंग ने सिनेमाघरों पर जमाया कब्जा
माइकल चावेस के निर्देशन में बनाई गई इस फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। तीसरा हिस्सा आने के 4 साल बाद इस सिनेमाघर में रिलीज किया गया है। जब इसका ट्रेलर सामने आया था तभी लोगों ने यह अंदाजा लगा लिया था की फिल्म पहले से भी ज्यादा डरावनी होने वाली है। हालांकि, डर के मामले में इसे थोड़ा फीका भी बताया जा रहा है और इसे मिला-जुला रिव्यू मिल रहा है। इन सबके बावजूद भी कमाई के मामले में यह धूम मचा रही है।
बॉक्स ऑफिस पर कॉज्यूरिंग का कब्जा
5 सितंबर को इस फिल्म को सिनेमाघर में रिलीज किया गया था। केवल एक हफ्ते के अंदर इसने दुनिया भर में अपना डंका बजा दिया है। विदेश में ही नहीं बल्कि भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी इसकी धूम देखने को मिल रही है। इसने टाइगर श्रॉफ की सबसे चर्चित फिल्म ‘बागी 4’ को भी पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ने 7 दिनों के अंदर 67.19 करोड रुपए का कारोबार किया है। बागी 4 भी इसी दिन रिलीज हुई थी लेकिन यह अब तक 44.55 करोड़ का कारोबार कर पाई है।
The Conjuring Last Rites की वर्ल्डवाइड कमाई
इस फिल्म के दुनिया भर के कलेक्शन की बात करें तो विदेशी बाजारों में यह जमकर छाई हुई है। एक हफ्ते के अंदर इसने दुनिया भर में 1925 करोड़ का कारोबार कर लिया है। जाहिर सी बात है यह 2000 करोड रुपए के बिजनेस के करीब पहुंच चुकी है। यह फिल्म की नॉन वीकेंड कमाई है जो वीकेंड में और भी ज्यादा बढ़ सकती है।





