हाई सिक्योरिटी के बीच इन सितारों ने थामा एक दूजे का हाथ, मेहमानों के लिए बनाए गए थे नियम

Bollywood Stars Wedding

Bollywood Stars Wedding

Bollywood Stars Wedding : एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और पॉलीटिशियन राघव चड्ढा शादी के बंधन में बंधने वाले हैं और फिलहाल इन दोनों के प्री वेडिंग फंक्शन का दौर चल रहा है। 24 सितंबर को यह हमेशा के लिए एक दूजे के हो जाएंगे और इनकी शादी हाई सिक्योरिटी के बीच रखी गई है। यह उदयपुर की होटल लीला पैलेस में शादी करने वाले हैं। जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के साथ आने वाले मेहमानों के लिए भी नियम लागू किए गए हैं। फैंस राघव और परिणीति की शादी से जुड़ी हर खबर को जानने के लिए उत्सुक हैं, लेकिन सिक्योरिटी के चलते कोई भी फोटो या वीडियो बाहर नहीं आ पा रहा है।

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब किसी बॉलीवुड सितारे ने इस तरह से हाई सिक्योरिटी के बीच मेहमानों के लिए नियम कायदे लागू कर शादी की हो। राघव परिणीति से पहले बॉलीवुड के ऐसे कई कपल रहे हैं, जिन्होंने भारी भरकम सुरक्षा इंतजामों के बीच एक दूसरे का हाथ थामा है। चलिए आज आपको इन्हीं सितारों के बारे में बताते हैं।

कियारा-सिद्धार्थ

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने साल 2023 में ही शादी की है और इनके वेडिंग फंक्शन में हाई सिक्योरिटी रखी गई थी। अपनी शादी के आखिरी समय तक इस कपल ने यह एक्सेप्ट नहीं किया था कि यह रिलेशनशिप में हैं और एक दूजे से शादी करने जा रहे हैं। शादी के बाद कपल ने खुद ही सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर फैंस के लिए शेयर की थी।

अथिया-राहुल

बॉलीवुड सुपरस्टार सुनील शेट्टी की बेटी एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने साल 2023 में ही क्रिकेटर केएल राहुल से शादी की थी। इन दोनों की शादी में शामिल होने वाले मेहमानों के लिए नो फोन पॉलिसी रखी गई थी।

आलिया-रणबीर

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी ने खूब चर्चा बटोरी थी और यह वैसे भी फैंस के फेवरेट बॉलीवुड कपल में से एक हैं। दोनों की शादी में काफी सिक्योरिटी रखी गई थी। उन्होंने किसी डेस्टिनेशन का चुनाव न करते हुए कपूर हाउस में शादी की थी। शादी में शामिल होने वाले मेहमानों को फोटो लेने से मना कर आ गया था और सभी के कैमरा टैप लगाई गई थी।

वरुण-नताशा

एक्टर वरुण धवन ने नताशा दलाल के साथ साल 2021 में शादी की थी। इन दोनों की शादी में मेहमानों को तस्वीरें लेने से मना कर दिया गया था जिसकी वजह से कपल काफी चर्चा में आया था।

कैटरीना-विक्की

विक्की कौशल और कटरीना कैफ इंडस्ट्री के परफेक्ट कपल में से एक हैं और इन दोनों की शादी में सिक्योरिटी के कई सारे इंतजाम रखे गए थे। कुछ इंतजाम तो ऐसे भी थे जिनकी वजह से कपल का सोशल मीडिया पर मजाक भी बनाया गया था।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews