
Tollywood Directors: पिछले कुछ समय से तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री की शानदार फिल्मों ने ना सिर्फ इंडस्ट्री बल्कि पूरे देश में धूम मचाई हुई है। फिल्मों के साथ इन्हें बनाने वाले डायरेक्टर भी दर्शकों के बीच अच्छी खासी पहचान रखते हैं। चलिए आज आपको उन निर्देशकों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में भी जबरदस्त धमाल मचाया है।
एसएस राजामौली
एसएस राजामौली एक ऐसे डायरेक्टर हैं, जो किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपनी फिल्म ‘बाहुबली’ से उन्होंने इतना जबरदस्त धमाल मचाया कि हर कोई उनका दीवाना हो गया। डायरेक्टर ने हिंदी फिल्म के दर्शकों को वो अनुभव करने का मौका दिया जो उन्होंने पहले कभी भी नहीं किया था। बाहुबली के अलावा उन्होंने ‘RRR’ से भी जमकर धमाल मचाया।
सुकुमार
तेलुगु सिनेमा के अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ का निर्देशन करने वाले सुकुमार ने अपनी फिल्म से हिंदी सिनेमाघरों को हिला दिया था। उनकी इस फिल्म का जादू अब तक दर्शकों के सिर पर चढ़कर बोल रहा है। अब उनकी अगली फिल्म ‘पुष्पा 2’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।
राम गोपाल वर्मा
राम गोपाल वर्मा तेलुगु निर्देशक हैं जिन्होंने 90 के दशक में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दर्शकों को दी है। उनकी फिल्म ‘रंगीला’ तो आज भी बेस्ट फिल्मों में शामिल है। उन्होंने सरकार, सत्या, कौन और भूत जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाई है।
राधाकृष्ण जगरमुडी
अक्षय कुमार के साथ ‘गब्बर सिंह’ जैसी शानदार ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाले राधा कृष्ण टॉलीवुड फिल्म के डायरेक्टर हैं। अपनी इस फिल्म से उन्होंने दर्शकों के दिल पर गहरी छाप छोड़ी थी। आज भी लोगों को यह फिल्म और उसके सीन पसंद आते हैं।
संदीप रेड्डी वांगा
संदीप को हिंदी में रणबीर कपूर के साथ आने वाली अपने फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर चर्चा में बने हुए देखा जा रहा है। इसके पहले वह शाहिद कपूर के साथ बॉक्स ऑफिस को हिला देने वाली फिल्म ‘कबीर सिंह’ में नजर आ चुके हैं।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

