इस डांसर ने कुछ अलग अंदाज में किया शिव तांडव, बन रहा लोगों की पसंद, जमकर हो रहा वायरल

इस डांसर ने कुछ अलग अंदाज में किया शिव तांडव, बन रहा लोगों की पसंद, जमकर हो रहा वायरल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। रावण द्वारा रचित शिव तांडव स्त्रोत का पाठ अनगिनत बार लोग कर चुके हैं और भविष्य में करेंगे। लाखों करोड़ों बार इसे गाया जा चुका है , स्टेज पर परफॉर्म किया जा चुका है लेकिन इस बार एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो यू ट्यूब (You Tube)पर खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो में एक लड़की शिव तांडव स्त्रोत पर इतनी खूबसूरत भाव भंगिमाओं के साथ डांस कर रही है कि लोग इसे बार बार देख रहे हैं।

भगवान् शिव के अनन्य भक्त लंकापति रावण द्वारा रचित शिव तांडव स्त्रोत शिव शंकर को प्रसन्न करने वाले उन साधनों में से एक है जिसके बारे में कहा जाता है कि जिसने इस स्त्रोत को कंठस्थ कर लिया और नियमित पाठ किया तो शिव अवश्य प्रसन्न होते हैं।

ये भी पढ़ें – कंगना रनौत काम न होने के कारण नहीं भर पाईं टैक्स, कही ये बात

यहाँ हम बात शिव के स्त्रोत को याद करने की नहीं कर रहे बल्कि एक ऐसे वीडियो की कर रहे हैं जो इस समय यू ट्यूब You Tube) पर वायरल हो रहा है। ये वायरल वीडियो एक डांस एकेडमी द्वारा बनाया गया है।  इसमें शिरुश्री सैकिया नामक आर्टिस्ट ने इस पर डांस किया है। शिरुश्री ने वीडियो में जो डांस फॉर्म दिखाया है वो भारतीय शास्त्रीय डांस फॉर्म का मिश्रण है जो शिव तांडव में दिखाई देता है। इस वीडियो का कॉन्सेप्ट और कोरियोग्राफी दोनों ही शिरुश्री सैकिया ने की है। अभी तक ये वीडियो You Tube 15 लाख लोग देख चुके हैं।  लोग वीडियो देखने के बाद तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। डांसर को लोग आशीर्वाद और शुभकामनायें भी दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें – ‘लोनावला में क्या हुआ था’ The Family Man 2 के निर्देशकों ने बताई इस सवाल के पीछे की कहानी

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews